प्रशिक्षक को बंदी बनाया गया

मुंबई – एक तेलगु चित्रपट अभिनेत्री ने आदित्य कपूर नामक व्यायाम प्रशिक्षक के (‘जिम ट्रेनर’ के) विरोध में अनेक बार बलात्कार करने का, साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत प्रविष्ट की है । पुलिस ने अपराध प्रविष्ट कर कपूर को बंदी बनाया है ।
मुंबई के कफ परेड पुलिस थाने में प्रविष्ट की गई शिकायत में २४ वर्षीय अभिनेत्री ने कहा, ‘अगस्त २०२१ में मेरी और आदित्य कपूर की पहली मुलाकात हुई । कपूर ने मेरे साथ विवाह करने का आश्वासन देकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए । बीच की एक अवधि में कपूर ने मुझे मारा भी । उसने मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि, यदि पुलिस में शिकायत करने का प्रयास किया तो मेरे अश्लील छायाचित्र सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित करेगा ‘। अंत में अभिनेत्री ने अपने माता-पिता को पूरा प्रकरण बताकर पुलिस में शिकायत प्रविष्ट की ।
Kerala Court Waqf Board : केरल उच्च न्यायालय द्वारा राज्य वक्फ बोर्ड पर नीतिगत निर्णय लेने पर रोक I
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !