पुलिस द्वारा युवक की मृत्यु की ‘आत्महत्या’ के रूप में प्रविष्टि !

हैद्राबाद (पाकिस्तान) – यहां के कादिर नामक एक पुलिस के भय से आलम कोहली नामक हिन्दू युवक ने कुएं में छलांग लगा दी एवं उसमें डूबने से उसकी मृत्यु हो गई । आलम के पीडित परिवार ने कादिर पर कार्रवाई करने की मांग की, परंतु पुलिस ने आलम की मृत्यु की प्रविष्टि ‘आत्महत्या’के रूप में की है । प्रत्यक्ष में कादिर आलम के पीछे भागते हुए दो सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है । यह घटना ८ सितंबर की सिंध प्रांत के टंडो मुहम्मद खान नामक क्षेत्र की है ।
Hindu man in Pakistan dies after jumping into a septic pond to escape the rage of a cop https://t.co/kdewkqMbda #Bid #Escape #hindu #Hyderabad #Pakistan
— TeluguStop.com (@telugustop) September 9, 2022
पीडित हिन्दू परिवार का कहना है कि घटना के दिन आलम कोहली एवं कादिर में एक रुग्णालय में झगडा हो गया । उसका रूपांतर गाली-गलौज में हो गया और फिर कादिर आलम को मारने के लिए दौडा । उससे बचने के लिए आलम ने निकट के कुएं में छलांग लगा दी । आलम को तैरना नहीं आता था, इसलिए डूबकर उसकी मृत्यु हो गई । इस घटना के विरोध में पीडित हिन्दू परिवार ने हैद्राबाद-सुजवल रास्ता रोका ओर आरोपी कादिर के विरोध में अपराध प्रविष्ट करने की मांग की ।
संपादकीय भूमिकापाकिस्तान में सरकारी पक्ष, पुलिस, प्रशासन एवं वहां की मुसलमान जनता हिन्दुओं के विरोध में है । वहां के असहाय हिन्दुओं का कोई रक्षक न शेष होने से उन पर निरंतर आक्रमण हो रहे हैं, यह ध्यान रखें ! इसे रोकने के लिए भारत ‘हिन्दू राष्ट्र्र’ के रूप में घोषित होना ही एकमेव पर्याय है, यह भली-भांति समझ लें ! |
(और इनकी सुनिए…) ‘गत वर्ष हुआ संघर्ष प्रधानमंत्री मोदी एवं पाक के सैन्यदल प्रमुख आसिम मुनीर के मध्य मिलीभगत थी !’ – Imran Khan Sister’s Claim
पाक सेना पर ‘जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (फजल)’ के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान की कडी आलोचना । – Maulana Fazlur Rehman
मैं मुसलमान हूं; पर देश में शरीयत लागू नहीं करूंगा ! – Burkina Faso President Ibrahim
US Indians Deportation : अमेरिका १८ सहस्र भारतीय नागरिकों को देश से निष्कासित करेगा !
POK Protest UN : पाक अधिकृत कश्मीर में आंदोलनकारियों पर हो रहे दमनतंत्र पर संयुक्त राष्ट्रों ने चिंता व्यक्त की ।
ईरान के आक्रमण में जॉर्डन में २ अमेरिकी सैनिक मारे गए : अमेरिका का प्रत्युत्तर !