शाहरुख खान के आनेवाले चित्रपट ‘पठान’ का बहिष्कार करने का आवाहन करने का प्रकरण

कर्णावती (गुजरात) – ‘सलीम अली’ इस ट्विटर खाते से गुजरात हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष योगी देवनाथ को सामाजिक माध्यमों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है । इस पर पोस्ट किए एक चित्र में एक व्यक्ति के हाथ में योगी देवनाथ का कटा हुआ सिर और दूसरे हाथ में बंदूक दिखाई गई है । पुलिस के पास इस प्रकरण की शिकायत प्रविष्ट की गई है । वर्तमान में यह पोस्ट डिलीट किये जाने का, साथ ही यह खाता बंद हुआ है, ऐसा प्रतीत हो रहा है । सामाजिक माध्यमों द्वारा योगी देवनाथ को सुरक्षा प्रदान किए जाने सहित आरोपी की तत्काल बंदी बनाए जाने की मांग की गई है ।
शाहरुख़ खान की फिल्म पठान का विरोध करने पर गुजरात के संत योगी देवनाथ को सलीम अली ने दी 'सिर तन से जुदा' करने की धमकी।https://t.co/B2bAZn8mgf
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) August 13, 2022
योगी देवनाथ ने अभिनेता शाहरुख खान के आगामी चित्रपट ‘पठान’ का बहिष्कार करने का आवाहन किया था । इसी के विरोध में योगी देवनाथ को यह धमकी दी गई । सलीम अली खाते पर शाहरुख खान और उसके लडके आर्यन खान के छायाचित्र रखे गए थे ।
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल