|

रायपुर (छत्तीसगढ) – छत्तीसगढ राज्य में बालोद जिले के घुमका गांव में गांववालों ने दारुबंदी घोषित की है । गांव में किसी ने दारु की बिक्री की, तो उसे ५१ सहस्र रुपयों का दंड भरने का नियम बनाया है । ३ सहस्र जनसंख्या वाले इस गांव में दारु बिक्री की ओर ध्यान देने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे । दारू पीने के कारण होने वाले अपराध रोकने के लिए गांववालों ने यह निर्णय लिया है । सरपंच मिलाप सिंह ठाकुर ने बताया कि, घुमका गांव में प्रत्येक परिवार का एक व्यक्ति व्यसनी था । जिस कारण महिला और बच्चों को कष्ट सहन करना पडता था । महिलाओं द्वारा इस संबंध में की प्रार्थना पर गांव में दारूबंदी करने का निर्णय लिया गया ।
संपादकीय भूमिकाप्रत्येक सरकार राजस्व पाने के लिए दारू बिक्री को अनुमति देती है और समाज की अधोगति करती है । ‘कुछ राज्यों में दारू पर प्रतिबंध होता है, तो केवल कागजों पर होता है’, अभी तक ऐसा ही दिखाई दिया है । इस पृष्ठभूमि पर घुमका गांव द्वारा किए प्रयास प्रशंसनीय हैं । देश के प्रत्येक गांव को ऐसा प्रयास करना चाहिए, जिससे भारत की होने वाले अधोगति कुछ मात्रा में तो रुकेगी ! |
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !