कांग्रेस ने तीनों विधायकों को निलंबित किया

कोलकाता (बंगाल) – बंगाल की हावडा पुलिस ने झारखंड के कांग्रेस विधायक इरफान अन्सारी, राजेश कश्यप और नमन बिक्सल को बंदी बनाया है । इन विधायकों के पास बडी मात्रा में नकदी मिली है । यह राशि इतनी अधिक है कि, उसे गिनने के लिए नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई । हावडा में वाहन से जाते समय इन विधायकों को रोका गया और वाहन की जांच की गई । तब यह नकदी मिली । झारखंड के विधायक बंगाल में क्यों आए थे ?, यह इतनी बडी मात्रा में नकदी कहां लेकर जा रहे थे ?, ऐसे अनेक प्रश्न सामने आ रहे हैं । जांच के उपरांत इसकी जानकारी सामने आने की संभावना है । कांग्रेस द्वारा इन विधायकों को निलंबित किया गया है ।
Now, trouble in #Jharkhand: @INCIndia suspends 3 MLAs caught with huge amount of cash in #WestBengal https://t.co/3EIVSB4oYp @anshumalini3
— The Tribune (@thetribunechd) July 31, 2022
संपादकीय भूमिकाइस विषय में जनता को आश्चर्य नहीं होगा ! देश के अधिकांश जनप्रतिनिधियों के पास करोडों रुपयों की संपत्ति उनके जनप्रतिनीधि होने के उपरांत इकठ्ठा होती है, यह पिछले अनेक दशकों से जनता देख रही है । सभी भ्रष्टाचारियों के संगठित होने पर राजनीतिक द्वेष से कभी तो कार्यवाही होती है ! देश का भ्रष्टाचार यदि वास्तव में जड से नष्ट करना है तो धर्माचरण करने वाले जनप्रतिनीधि होने चाहिएं ! |
गूगल का ‘जेमिनी’ एआई प्लेटफॉर्म ‘जय श्रीराम’ का उत्तर देता है, तो ‘सिरी’ ऐसा क्यों नहीं कर सकती ? – हिन्दुत्वनिष्ठों का प्रश्न
RBI Polymer Notes : प्लास्टिक के नोट प्रचलन में लाने पर रिजर्व बैंक विचार कर रहा है ।
Punjab Extortion Case : पंजाब पुलिस द्वारा बलपूर्वक वसूली के मामले में पुलिस निरीक्षक को बंदी बनाया
Kerala Court Waqf Board : केरल उच्च न्यायालय द्वारा राज्य वक्फ बोर्ड पर नीतिगत निर्णय लेने पर रोक I
राजस्थान : ३८ गौशालाओं ने अधिक गोवंश दिखाकर हडपे करोडों रुपये के सरकारी अनुदान !
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed