
अयोध्या (उत्तर प्रदेश)- यहां श्रीराम जन्मभूमि पर निर्माण किए जानेवाले भव्य श्रीराम मंदिर के गर्भगृह का भूमिपूजन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करकमलों द्वारा १ जून को सवेरे किया गया । इस समय स्वामी परमानंद के साथ श्रीराम मंदिर आंदोलन से जुडे १०० से अधिक संत उपस्थित थे । इस भूमिपूजन से मंदिर के निर्माण के दूसरे चरण का आरंभ हुआ है । प्रथम चरण में मंदिर के चबूुतरे का निर्माण किया गया । कहा जाता है कि इस गर्भगृह का निर्माण दिसंबर २०२३ तक पूर्ण होगा । अनुमान है कि वर्ष २०२४ की मकर संक्राति के दिन प्रभु श्रीरामजी की मूर्ति की गर्भगृह में प्राणप्रतिष्ठा की जाएगी ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राम मंदिर के पवित्र गर्भगृह का शिलापूजन किया। #RamTemplehttps://t.co/2ziIkYoFtp
— India TV Hindi (@IndiaTVHindi) June 1, 2022
भगवान वाल्मीकि, माता शबरी एवं जटायु के मंदिर भी निर्मित किए जाएंगे !
श्रीराम मंदिर के साथ इस क्षेत्र में भगवान वाल्मीकि, माता शबरी, जटायु, माता सीता, विघ्नेश्वर (श्री गणेश) एवं शेषावतार (लक्ष्मण) के मंदिर निर्माण की योजना है । यह निर्माण कुल ७० एकड विस्तार में एवं उद्यान के बाहर के मंदिर के क्षेत्र में किया जाएगा ।
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !
UP Bulldozer Action : श्री चामुण्डा मन्दिर की भूमि पर से धार्मिक स्थल का अतिक्रमण हटाया गया !
विशेष जांच दल द्वारा अन्वेषण करें ! – श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास की मांग
Mamata Banerjee FIR : बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत !
Tukaram Mundhe Action : अस्पताल से ही औषधियां खरीदने की अनिवार्यता होने पर कार्यवाही होगी
ईश्वरपुर (जिला-सांगली) यात्री वाहनस्थानक पर अपर्याप्त प्लेटफार्म के कारण यात्रियों की असुविधा !