प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ की पंजाब के गायकों को धमकी

नई दिल्ली – पंजाब में २९ मई के दिन गायक और कांग्रेस के नेता सिद्धू मुसेवाला की गुंडों ने गोली मारकर हत्या कर दी । इसके बाद प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकवादी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के गायकों को धमकी भरा पत्र प्रसारित किया है । पत्र में उसने खालिस्तानी आंदोलन का समर्थन करने के लिए कहा है । पन्नू ने इस पत्र में कहा कि मृत्यु आनेवाली है और भारत से पंजाब को मुक्त करने के लिए खालिस्तान जनमत संग्रह का समर्थन करने का यही समय है ।
SFJ threatens Punjabi singers after Sidhu Moosewala’s murder; asks support for Khalistan https://t.co/l3ABDeOzg0
— Republic (@republic) May 30, 2022
गायक मुसेवाला की हत्या लॉरेन्स बिश्नोई के समूह ने की है । इस समूह के कनाडा में रहनेवाले गुंडा गोल्डी बरार ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है । मुसेवाला की हत्या के एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने राज्य के ४५० से अधिक लोगों की सुरक्षा वापस ले ली थी । इसमें मुसेवाला को दी गई ४ कमांडोज की सुरक्षा अल्प कर २ कमांडो कर दी गई थी । हत्या के समय मुसेवाला ने इन २ कमांडो को अपने साथ नहीं रखा था, साथ ही ‘बुलेट प्रुफ’ गाडी भी नहीं ली थी । इस कारण उनकी हत्या करना गुंडों के लिए आसान हो गया, ऐसा कहा जा रहा है । मुसेवाला की मां ने इस हत्या के लिए पंजाब की आम आदमी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया है ।
संपादकीय भूमिकाप्रतिबंधित संगठन की कार्यवाही चलते रहना, यह सरकारी तंत्र के लिए लज्जास्पद ! ऐसे संगठनों को जड से नष्ट करने के लिए सरकार को कठोर कदम उठाना आवश्यक है ! |
‘एस्.आई.आर्.’ प्रक्रिया कर रहे शिक्षक से ३ धर्मांधों ने की मारपीट !
अयोध्या : पवित्र सरयू नदी में मांस एवं मद्य का सेवन करने वाले तीन हिन्दू गिरफ्तार !
‘Vikram-1’ Creates History : देश के पहले निजी संस्थान द्वारा उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण
Vande Mataram : ‘वन्दे मातरम्’ का अपमान करने पर ३ वर्ष तक का कारावास होगा !
बहू का लगातार यौन शोषण करनेवाले ससुर जाकिर के गुप्तांग पर बहू ने धारदार हथियार से किया आक्रमण
गूगल का ‘जेमिनी’ एआई प्लेटफॉर्म ‘जय श्रीराम’ का उत्तर देता है, तो ‘सिरी’ ऐसा क्यों नहीं कर सकती ? – हिन्दुत्वनिष्ठों का प्रश्न