
पेशावर (पाकिस्तान) – पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम की ओर स्थित खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने २ सिख व्यापारियों की गोली मारकर हत्या कर दी । पुलिस ने जानकारी दी कि मोटरसाइकिल से आए २ आक्रमणकारियों द्वारा की गोलीबारी में सलजीत सिंह और रणजीत सिंह उसी स्थान पर मारे गए । आक्रमण करने के बाद दोनों आक्रमणकर्ता भाग गए । मसालों का व्यापार करनेवाले दोनों मृतकों की पेशावर से लगभग १७ किलोमीटर दूर बाटा ताल बाजार में दुकान है । जब वे दुकान में बैठे थे, तब आक्रमणकारियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी की । अभी तक किसी भी समूह ने इस हत्या का दायित्व स्वीकार नहीं किया है ।
Two Sikh men were shot dead by unknown attackers in Pakistan’s northwestern city of Peshawar#Peshawar #Pakistan https://t.co/geBb9qMKma
— TIMES NOW (@TimesNow) May 15, 2022
इस घटना पर भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने कहा कि पाक में सिखों को डराया जा रहा है । इस संबंध में पाक को अनेकों बार बताया गया है; परंतु सिखों की हत्याएं रोकने के लिए उनकी ओर से कोई भी उपाय नहीं निकाला गया है । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी इन हत्याओं का विरोध किया है ।
सात माह पहले ही पेशावर शहर में सतनाम सिंह नामक सिख व्यक्ति की भी इसी प्रकार से हत्या की गई थी । इस प्रकरण में पुलिस ने अभी तक किसी पर भी कार्यवाही नहीं की है ।
संपादकीय भूमिका
हमेशा पाक के तलवे चाटकर भारत का विरोध करनेवाले खालिस्तानवादी पाक में सिखों की बार-बार होनेवाली हत्याओं के संबंध में चुप बैठते हैं ! इससे ऐसे लोगों को सिखों से कितना प्रेम है, यह उजागर होता है !
Bullet Train Project : बुलेट ट्रेन परियोजना में विलंब के लिए भारतीय मंत्री का व्यवहार उत्तरदायी
BLA Attack Pakistan : पाकिस्तान की सेना के झुंड (काफिले) पर आक्रमण कर हमने ४५ से अधिक सैनिकों को मार दिया – बलूच लिबरेशन आर्मी’का दावा
Teesta River Project : बांग्लादेश ने भारत के बजाय चीन को दिया ९ हजार करोड रुपये का तीस्ता नदी परियोजना ।
JeM Terrorist Arrested : गुजरात में जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित ५ आतंकवादियों को बन्दी बनाया गया ।
इस्लामिक स्टेट की सहायता करने वाले राकिब अंसारी को ५ वर्ष के कारावास का दंड।
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !