“३०० वर्ष प्राचीन शिव मन्दिर गिराने में, जहांगीरपुरी के अवैध निर्माण पर की कारवाई का प्रतिशोध है क्या ?”, ऐसा प्रश्न प्रस्तुत करने पर कारवाई
नई देहली – हिन्दी समाचार वाहिनी ‘न्यूज १८’ के सूत्रसंचालक अमन चोपडा पर राजस्थान के बुन्दी और डुंगरपुर में २ आरोप पंजीकृत किए गए हैं । राजस्थान में अलवर जिले के राजगड में ३०० वर्ष प्राचीन शिव मन्दिर और अन्य २ मन्दिर, मार्ग विस्तारीकरण के लिए गिराए गए थे । इस विषय में समाचार प्रसारित करते हुए चोपडा ने, ‘देहली में जहांगीरपुरी के अनाधिकृत निर्माण पर की कारवाई का प्रतिशोध लेने के लिए इन मन्दिरों पर कारवाई की हैं क्या ?’, ऐसा प्रश्न प्रस्तुत किया था । इससे उनपर यह आरोप पंजीकृत हुआ है । इस प्रकरण में, उनपर धार्मिक मनमुटाव निर्माण करने का प्रयत्न करने का आरोप किया गया है । साथ ही, देशद्रोह के आरोप भी पंजीकृत किए गए है ।
The Rajasthan police have registered two First Information Reports against News 18 anchor Aman Chopra for comparing the demolition of a 300-year-old temple in Alwar to the partial demolition of a mosque in Jahangirpuri. Hosting a live show Chopra compared the temple demolition wi pic.twitter.com/XL1U8mD5ZW
— Deccan News (@Deccan_Cable) April 24, 2022
१. परिवाद में कहा गया है कि, चोपडा ने उनके समाचार में कांग्रेस का नाम लिया है । इससे ध्यान में आता है कि, उनका उद्देश्य राज्य के कांग्रेस सरकार के विरोध में विद्रोह निर्माण करना था । यह असत्य समाचार प्रसारित करना, राजस्थान सरकार के विरोध में एक षड्यंत्र हैं । इसे देशद्रोह का अपराध मानना चाहिए ।
२. इस विषय में भाजप के नेता कपिल मिश्रा ने टिप्पणी की है । उन्होंने कहा कि, “एक संवाददाता के विरोध में नियोजन बद्ध आक्रमण, यह जनतन्त्र के सिद्धांतों के विरोध में हैं । अमन चोपडा को प्रश्न न पूछें, अपितु उनके द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर दें ।”
संपादकीय भूमिकाकांग्रेस के राज्य में निष्पक्ष पत्रकारिता करनेवालों के विरोध में कारवाई होती है । आपातकाल के समय, कांग्रेस ने प्रसार माध्यमों के विरोध में जो किया था, वह आज भी कर रहा है । इससे, कांग्रेस घटना विरोधी और विधि द्रोही हैं ; यह पुनः स्पष्ट हो रहा है ! |

SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : राज्य में सूचना-प्रौद्योगिकी से संबंधित अंग्रेजी शब्दों के लिए वैकल्पिक मराठी शब्द कोश नहीं !
ISI Terror Module : दिल्ली में आतंकवादी आक्रमण करने का षडयंत्र पुलिस ने विफल किया
कर्नाटक सरकार मंदिरों की भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को हटाने के लिए सर्वेक्षण करेगी – Deputy CM Dr. G. Parameshwara
WhatsApp Username : ‘व्हाट्सएप’ की नया ‘यूजरनेम’ (उपयोगकर्ता नाम) सुविधा आरंभ करने पर लगाई रोक l
Indra Nooyi : भारत की प्रगति मंद गति से ; परंतु वहां लोकतंत्र होना, यह एक अच्छी बात !
भ्रष्ट आचरण की ओर आंखें मूंदना चंपत राय का अपराध है ! – VHP