केंद्र सरकार ‘पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ प्रतिबंधित करने की तैयारी में !
एक आतंकवादी संगठन प्रतिबंधित करने से, वही आतंकवादी अन्य नाम से संगठन का आरंभ कर आतंकवादी गतिविधियां जारी रखते हैं ! इसलिए सरकार को आतंकवादी संगठनों के साथ आतंकवादियों को भी नष्ट करना आवश्यक है ! – संपादक

नई देहली – केंद्र सरकार शीघ्र ही पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पी.एफ.आइ.) नामक जिहादी संगठन को प्रतिबंधित करेगी । कहा जाता है कि इस संदर्भ की प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो गई है । श्रीरामनवमी की शोभायात्राओं पर कुछ स्थानों पर हुए आक्रमणों के पीछे यही संगठन होने के प्रमाण मिले हैं । इस पृष्ठभूमि पर इस संगठन पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की गई है । पी.एफ.आइ. पर इससे पूर्व ही कुछ राज्यों में प्रतिबंध है । पी.एफ.आइ. की स्थापना वर्ष २००६ में की गई है ।
#PFIBan | India set to ban Popular Front of India; MHA notification to be issued next week: Sources https://t.co/SOeFH44Ok7
— Republic (@republic) April 15, 2022
सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास पी.एफ.आइ. प्रतिबंधित करने के लिए पर्याप्त प्रमाण हैं । इससे पूर्व ही देश के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अप्रैल २०२१ में सर्वाेच्च न्यायालय में कहा था, ‘‘केंद्र सरकार पी.एफ.आइ. पर प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया के लिए कठोर परिश्रम कर रही है ।’ सत्ताधिकार संचालनालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण तंत्र (एन.आइ.ए.) द्वारा पी.एफ.आइ. पर प्रतिबंध लगाने की अनुशंसा करनेवाला विवरण गृह मंत्रालय में प्रस्तुत किया है । उसमें कहा है कि पी.एफ.आइ. संगठन, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ‘सिमी’ का दूसरा रूप है । ‘सिमी’ पर वर्ष २००१ में प्रतिबंध लगाया गया है ।
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !