|
|

कर्णावती (गुजरात) – राज्य के आनंद जिले के खंबात के मुसलमान बहुल क्षेत्र में, श्री राम नवमी के दिन शोभायात्रा पर आक्रमण किया गया । घटना के अन्वेषण में पता चला है, कि इसका षड्यंत्र विदेश में रचा गया था । पुलिस को इस संबंध में साक्ष्य प्राप्त हुए हैं । हिंसा में एक हिन्दू की मृत्यु हो गई । इस प्रकरण में अब तक ९ लोगों को बंदी बनाया जा चुका है ।
खंभात हिंसा का किस्सा : सामने आए तीन स्थानीय मौलवियों के नाम, रची थी रामनवमी के जुलूस पर पथराव की साजिश; बाहर से बुलाए गए थे दंगाई, तीनों मौलवियों सहित अब तक 9 हिरासत में#Gujarat https://t.co/k29HYYvPLW
— Dainik Bhaskar (@DainikBhaskar) April 13, 2022
आनंद जिले के पुलिस अधीक्षक अजीत राजिया ने कहा,
१. हिंसा को प्रायोजित करने के लिए बाहर से लोगों को बुलाया गया था । श्री राम नवमी की शोभायात्रा से एक दिन पूर्व आक्रमण की पूरी तैयारी कर ली गई थी । आक्रमणकारियों को पत्थर और घातक वस्तुओं की आपूर्ति की गई थी ।
२. वास्तविक हिंसा भडकने के उपरांत, दंगाइयों ने अन्यों को भी पत्थर फेंकने और आग लगाने के लिए उकसाया ।
३. इस आक्रमण के लिए बहुत बडी राशि उपलब्ध कराई गई थी । षड्यंत्र विदेश में रचा गया था ।
४. पुलिस के संज्ञान में मौलवी मुस्तकीम, उसके दो साथी मतीन और मोहसिन, साथ ही रज्जाक अयूब, हुसैन हशमशा दीवान के लूटपाट-अग्निकांड के प्रकरण में सम्मिलित होने के साक्ष्य संज्ञान में आए हैं ।
५. जब शोभायात्रा मस्जिद के पास से निकले, तब आरोपियों को पथराव और आग लगाने का निर्देश दिया गया था । अन्वेषण में यह भी पता चला, कि उन्हीं निर्देशों के अनुसार दंगाइयों ने कृति की थी ।
६. “भले ही आप रंगेहाथ पकडे जाएं, हम आपके साथ खडे रहेंगे ।” आक्रमणकारियों को कानूनी सहायता प्रदान करने का भी आश्वासन दिया गया था ।
७. आरोपियों के दूरभाष यंत्रों से प्राप्त जानकारी से पता चला कि, आक्रमण पूर्व नियोजित था । हिन्दू समुदाय को सबक सिखाने के लिए, आक्रमण की योजना बनाई गई थी !
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !