रूस-यूक्रेन युद्ध का परिणाम !

मॉस्को/कीव – रूस-यूक्रेन के मध्य चल रहे युद्ध के कारण संयुक्त राष्ट्रों ने मार्च माह में वैश्विक स्तर पर अनाज का मूल्य सर्वोच्य स्तर पर पहुंचने का ब्यौरा दिया है । ८ अप्रैल को प्रकाशित संयुक्त राष्ट्रों के ‘अनाज तथा कृषि संगठन के मासिक अनाज मूल्य निर्देशांकानुसार खाद्यतेल, अनाज तथा मांस सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गए । युद्ध के कारण यूक्रेन के बंदरगाह से होनेवाली आयात-निर्यात रुक गई है । इसी कारण पिछले माह में अनाज के मूल्य १७ प्रतिशत बढ गए । मार्च में वैश्विक स्तर पर गेहूं का मूल्य १९.७ प्रतिशत, तो मक्के के मूल्य में १९.१ प्रतिशत मासिक बढोतरी हुई है । जौ तथा ज्वार के मूल्यों ने भी उच्चांक छू लिया ।
निर्धन देशों की स्थिति और भी दयनीय होने की संभावना !
Russia Ukraine War: इन जरूरी उत्पादों का खड़ा हो गया भारी संकट, दुनियाभर के लोगों के लिए होगी बड़ी चुनौती#RussiaUkraineWarLatestNewshttps://t.co/SpIcntZGzE
— ET Hindi (@ETHindi) March 25, 2022
‘अनाज तथा कृषि संगठन’ के प्रवक्ता ने बताया कि जिन देशों को पहले से ही संघर्ष, प्राकृतिक आपदाएं, आर्थिक स्थिति के साथ अन्य संकटों का सामना करना पड रहा है, उनके लिए अनाज के मूल्य में विक्रमी वृद्धि चिंता का विषय है । साथ ही उन्होंने कहा कि अल्प आय वाले देश, जहां अनाज का अभाव है, उन लोगों को अनाज के लिए अधिक मूल्य देना कठिन हो सकता है । उन देशों के नागरिकों पर इसका दीर्घकालीन प्रभाव पड सकता है ।
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
(और इनकी सुनिए…) ‘पाकिस्तान सिंधु जल संधि के विषय में प्रत्येक स्तर पर प्रयास करेगा !’ – Asim Munir