भाजपा के ४२ वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन !

नई देहली – “देश में कुछ दल दशकों से ‘मत पेटी’ की राजनीति कर रहे हैं । भेदभाव और भ्रष्टाचार इस ‘मत पेटी’ की राजनीति के दुष्परिणाम हैं”, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा । वे भारतीय जनता पार्टी के ४२ वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे ।
It’s ‘parivar bhakti’ vs ‘rashtra bhakti’, PM Modi says on BJP foundation day
Read: https://t.co/Ijniw4PD6D#FoundationDay #NarendraModi pic.twitter.com/n536TrvwAm
— The Times Of India (@timesofindia) April 6, 2022
प्रधानमंत्री ने आगे कहा,
१. एक समय था जब लोग यही सोचते थे कि, चाहे कोई भी सरकार आ जाए, स्थिति नहीं बदलेगी ! किंन्तु, बीजेपी ने इस धारणा को बदल दिया ।
२. आज देश के पास नीतियां बनाने और निर्णय लेने की शक्ति है । हमारा शासन राष्ट्रीयता को महत्व देता है । हम जो लक्ष्य निर्धारित करते हैं, उन्हें प्राप्त कर रहे हैं । हमारा शासन देश के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेता है । इसके फलस्वरूप, अब हमें ‘सबका साथ सब का विकास’ के साथ-साथ ‘सब का विश्वास’ भी मिल रहा है ।
३. देश की स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के समय भारत की दृष्टि आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करना तथा सामाजिक न्याय और समरसता को प्रतिष्ठित करना है । इन्हीं संकल्पों के आधार पर, एक बीज के रूप में भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ था । इसलिए, प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए यह कर्तव्य काल है ।
गूगल का ‘जेमिनी’ एआई प्लेटफॉर्म ‘जय श्रीराम’ का उत्तर देता है, तो ‘सिरी’ ऐसा क्यों नहीं कर सकती ? – हिन्दुत्वनिष्ठों का प्रश्न
RBI Polymer Notes : प्लास्टिक के नोट प्रचलन में लाने पर रिजर्व बैंक विचार कर रहा है ।
Punjab Extortion Case : पंजाब पुलिस द्वारा बलपूर्वक वसूली के मामले में पुलिस निरीक्षक को बंदी बनाया
Kerala Court Waqf Board : केरल उच्च न्यायालय द्वारा राज्य वक्फ बोर्ड पर नीतिगत निर्णय लेने पर रोक I
राजस्थान : ३८ गौशालाओं ने अधिक गोवंश दिखाकर हडपे करोडों रुपये के सरकारी अनुदान !
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed