|
| भविष्य में आने वाले आपातकाल में भारत में ऐसी स्थिति निर्माण होने पर जनता इसका सामना करने के लिए तैयार है क्या ? – संपादक |

मारियुपोल (युक्रेन) – रशिया और युक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को १६ दिन हो गए है । रशिया की सेना ने युक्रेन के अनेक शहरों में प्रवेश कर वहां नियंत्रण कर लिया है । कुछ शहरों को घेर कर रखा है । सर्वसाधारण नागरिकों को भी रशिया की सेना ने लक्ष्य करना चालू किया है । मारियुपोल के एक अस्पताल पर किए आक्रमण में ६ वर्षीय लडकी सहित ३ लोग मारे गए हैं । इस शहर को घेरकर रखने से भोजन, पानी और बिजली के बिना नागरिकों को दिन निकालने पड रहे हैं । इस क्षेत्र में कडाके की ठंड होकर ऐसी ठंड में भोजन-पानी बिना दिन निकालना युक्रेन के नागरिकों के लिए कठिन हो गया है । इस कारण नागरिकों ने भोजन-पानी के लिए एक दूसरे पर आक्रमण करना चालू किया है ।
Starving Ukrainians are attacking each other for food in Mariupol, Red Cross warns https://t.co/7kSka5Y7jd pic.twitter.com/pAnHFyrhLY
— New York Post (@nypost) March 10, 2022
१. मरियुपोल में रेडक्रॉस संस्था सहायता पहुंचाने का प्रयास कर रही है । इस संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि, मारियुपोल की स्थिति अत्यंत भयावह होकर वहां के नागरिक भोजन-पानी के लिए एक दूसरे पर आक्रमण करने लगे हैं । पानी न होने से लोगों ने बर्फ पिघलाकर उसका पानी पीना चालू किया है । भोजन कम होने से छोटे बच्चों को खाने को नहीं दिया जाता है । मारियुपोल के रास्तों पर लोगों के कम से कम १ सहस्र २०० मृतदेह पडे हैं । इन सभी की रशिया के आक्रमण में मृत्यु हुई है ।
२. साशा वोलकोव यह मारियुपोल की रेड क्रॉस की प्रमुख ने बताया, ‘इस शहर में सब्जियों की कालाबाजारी चालू हुई है । अन्य खाद्यपदार्थ और कहीं भी नही मिलते । मारियुपोल में ५ दिनों पहले दवाओं का स्टॉक लूटा गया था । लोग भूमिगत निवासों में आसरा लेकर इस ९ डिग्री सेल्सियस तापमान में शरीर में गर्मी रहे, इसके लिए एक दूसरे को गले लगाकर दिन निकाल रहे हैं ।
३. साशा वोलकोव ने बताया, ‘लोग मधुमेह और कर्करोग की दवाएं खोजने के लिए परेशान हो रहे हैं; लेकिन उन्हें ये दवाएं कहीं भी नहीं मिल रही हैं । मरे हुए लोगों को कार्पेट में या प्लास्टिक बैग में लपेट कर ८० फुट गहरे गढ्ढे में ढकेल दिया जाता है ।’
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !
Pakistani HoneyTrap Failed : कश्मीरी युवक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर उससे गोपनीय सूचना प्राप्त करने का पाकिस्तान का षड्यंत्र विफल !