‘मेरे शरीर में ‘चिप’ (इलेक्ट्रॉनिक यंत्र) है और मुझे रिमोट द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है ! – युवक का दावा

नई दिल्ली – राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल के घर एक अज्ञात युवक के घुसने का प्रयास करने की घटना हुई । इस युवक ने डोवाल के घर में चारपहिया वाहन लेकर घुसने का प्रयास किया; लेकिन वहां के सुरक्षाकर्मियों ने उचित समय पर इस युवक को रोककर हिरासत में लिया । पकडे जाने पर वह विचित्र ढंग से बातें करते हुए दिख रहा है । ‘मेरे शरीर पर किसी ने ‘चिप’ लगाई है और मुझे रिमोट से नियंत्रित किया जा रहा है’, ऐसा दावा उसने किया । पुलिस ने उसके पूरे शरीर की जांच की; लेकिन पुलिस को उसके शरीर से कोई भी चिप मिली नहीं । यह युवक बंगलुरू का रहने वाला है । उसकी दिल्ली पुलिस का आतंकवादी दल और विशेष शाखा की ओर से जांच की जा रही है ।
Security forces detained a man who tried to enter the residence of NSA Ajit Doval in Delhi. https://t.co/Y4AOm2kCQW
— Hindustan Times (@htTweets) February 16, 2022
पिछले वर्ष फरवरी में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी की ओर से डोवाल के कार्यालय का गोपनीय ढंग से निरीक्षण किया था । इसका वीडियो सामने आया था । संबंधित आतंकवादी ने यह वीडियो पाकिस्तानी आतंकवादी को भेजा था । इसके बाद डोवाल की सुरक्षा और मजबूत की गई ।
Dhanbad BCCL Job Murder : अनुकंपा आधार पर नौकरी पाने के लिए पिता की हत्या करवाने वाले पुत्र को बंदी बनाया।
NCERT : पुस्तक में वैदिक काल में महिलाओं को सम्मान प्राप्त होने वाले मनु-स्मृति के एक श्लोक का उल्लेख किया गया है ।
श्रीराम मंदिर में दान चोरी की घटना में बडे लोगों को छोड दिया गया । – Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
Pune Mahatma Phule Wada : ‘महात्मा फुले वाडा’ के परिसर में वटपूजन पर लगाया गया प्रतिबंध वापस !
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया