|

लाहोर (पाकिस्तान) – पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिछले ६ महिनों में २ सहस्र ४३९ महिलाओं के साथ बलात्कार किए गए और ९० लोगों की हत्याएं की गई हैं । पंजाब सूचना आयोग द्वारा दिए गए आंकडों से यह जानकारी सामने आई है । साथ ही इसमें यह भी कहा गया है कि ऐसी घटनाओं में १ प्रतिशत से भी अल्प अपराधियों को दंड मिलता है । पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग के ब्योरे के अनुसार पाकिस्तान में बलात्कार की प्रतिदिन ११ घटनाएं होती हैं ।
छह महीने में ‘इज्जत’ के नाम पर 2,400 से ज्यादा महिलाओं का बलात्कारhttps://t.co/SwmyupExL9
— Zee Salaam (@zeesalaamtweet) February 8, 2022
१. पिछले ६ महिनों में पंजाब प्रांत की राजधानी लाहोर में ही ४०० महिलाओं के साथ बलात्कार घटनाएं पंजीकृत की गईं, तो २ सहस्र ३०० से अधिक महिलाओं का अपहरण किया गया ।
२. वर्ष २०१५ से वर्ष २०२१ इन ६ वर्ष की समयावधि में पुलिस विभाग में बलात्कार और अपहरण के २२ सहस्र प्रकरण पंजीकृत किए गए । इन २२ सहस्र प्रकरणों में से केवल ७७ प्रकरणों में ही आरोपियों को दोषी प्रमाणित किया गया ।

३. लाहोर युनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साईंस के प्रा. निदा किरमाणी ने बताय कि पाकिस्तान में होनेवाली यौन शोषण की घटनाओं में पीडिता को ही दोषी प्रमाणित किया जाता है ।
US-Iran Ceasefire : ईरान द्वारा व्यापारी नौका पर किए गए आक्रमण के बाद अमेरिका द्वारा ईरान के सैन्य ठिकानों पर आक्रमण ।
Shoaib Akhtar LeT : पाकिस्तान के भूतपूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के भ्राता की अंत्येष्टि में दृष्टिगोचर हुए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी ।
(और इनकी सुनिए) “भारत ने दवाइयों के बक्सों में छिपाकर अफगानिस्तान को ड्रोन भेजे ।” : Pakistan Defense Minister Khwaja Asif
Ukraine-Russia War : यूक्रेन ने रूस के १२ क्षेत्रों पर सैकडों ड्रोन दागे ।
Kanishka Blast : वर्ष १९८५ में एयर इंडिया के ‘कनिष्क’ विमान में खालिस्तानी आतंकवादियों ने विस्फोट किया था ।
पाकिस्तान वर्ष १९७१ में भारत द्वारा उसकी हुई पराजय का स्मरण करे – Akhtar Mengal