|

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) – यहां के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (ए.डी.एम्.) कार्यालय के कर्मचारी ने विवाह प्रमाणपत्र प्रदान करने के लिए हिन्दू युवक पर मुसलमान होने के लिए दबाव डाला । इस विषय में जब उसने जिलाधिकारी से शिकायत की, तब जिलाधिकारी ने उस कर्मचारी को फटकार लगाकर १ घंटे के अंदर उस युवक को विवाह का प्रमाणपत्र प्रदान करने का आदेश दिया ।
१. शहर के काशीनगर क्षेत्र का युवक तरुण गुप्ता और एक मुसलमान युवति ने परस्पर सहमति से विवाह करना सुनिश्चित किया और उसके उपरांत उन्होंने न्यायालयीन विवाह करने के लिए ए.डी.एम्. को आवेदन दिया; परंतु उस युवक को विवाह का प्रमाणपत्र देने के लिए कार्यालय में कार्यरत सरकारी कर्मचारी मोहम्मद साजिद ने टालमटोल की और उस युवक के सामने यदि उसे विवाह प्रमाणपत्र चाहिए, तो उसके लिए मुसलमान बनने की शर्त रखी और धर्मांतरण करने के उपरांत ही प्रमाणपत्र देने की चेतावनी दी ।
२. उस पीडित युवक ने इस घटना का वीडियो बना लिया था । इस युवक ने वहां के जिलाधिकारी महेंद्र बहादूर सिंह से शिकायत की । उसने जिलाधिकारी को यह वीडियो दिखाया । उसमें यह सरकारी कर्मचारी पीडित युवक पर धर्मांतरण करने के लिए दबाव बना रहा था, यह स्पष्ट हुआ । उसके उपरांत जिलाधिकारी ने उस सरकारी कर्मचारी को बुलाकर उसे फटकार लगाई और उसे निलंबित करने की चेतावनी दी ।
TMC Rebellion : तृणमूल कांग्रेस के २० सांसदों का विद्रोह !
PM Modi Record : प्रधानमंत्री मोदी सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने वाले नेता बने ।
‘NEET’ Re-Examination : ‘नीट’ पुनर्परीक्षा की प्रश्नपत्रिका निर्माण करने वाले विशेषज्ञ २१ जून तक अज्ञातवास में रहेंगे !
‘हलाल टैक्स’ हिन्दू समाज के कोष से बलात् वसूल किया जाने वाला ‘जजिया कर’ ही है ! – रमेश शिंदे, राष्ट्रीय प्रवक्ता, हिन्दू जनजागृति समिति
वल्लभनगर (पिंपरी-चिंचवड) बस स्थानक पर यात्रियों की असुविधाओं की ‘यात्रा’ चल रही है
Kerala Shigella Outbreak Reported : केरलम् में ‘शिगेला’ संक्रमण के कारण एक बच्चे की मृत्यु, १२६ लोग संक्रमित ।