स्वतंत्रता के उपरांत विद्यालयों से धर्मशिक्षा न दिए जाने के कारण ही देश के सभी क्षेत्रों में नैतिकता का बहुत बडा पतन हुआ है । उसके कारण सर्वत्र भ्रष्टाचार बढ गया है । इसे रोकने के लिए हिन्दू राष्ट्र की स्थापना करना आवश्यक है ! – संपादक

नई देहली – केंद्रीय अन्वेषण विभाग (सीबीआई) ने ५० लाख रुपए की रिश्वत लेने के प्रकरण में गैस एथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के निदेशक (ब्रिकीवृद्धि) ई.एस्. रंगनाथन को गिरफ्तार किया है । सीबीआई ने उन पर यह आरोप लगाया है कि निजी प्रतिष्ठानों को पेट्रोरसायन उत्पादों की बिक्री करते हुए छूट देने के बदल में रंगनाथन् ने रिश्वत ली है । इस प्रकरण में सीबीआई द्वारा विविध स्थानों पर की गई छापामारी में अनुमानित २ करोड २९ लाख रुपए की नगदी, १ करोड ३ लाख रुपए के स्वर्णआभूषण और अन्य मूल्यवान वस्तुएं जब्त की गई हैं । इस प्रकारण में सीबीआई ने अन्य ५ लोगों को भी गिरफ्तार किया है ।
Gail Director E S Ranganathan arrested by CBI in bribery case #ETIndustryNews https://t.co/d7IAOHDPZb
— ET Industry News (@ETIndustryNews) January 16, 2022
१. सीबीआई द्वारा अपराध पंजीकृत करने के उपरांत देहली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित रंगनाथन् का कार्यालय और आवाससहित ८ स्थानों पर छापामारी की गई ।
२. सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि देहली, नोएडा, गुरुग्राम, पंचकुला, कर्नाल आदि स्थानों पर आरोपियों के स्थानों की खोज की गई, जिसमें अनुमानित १ करोड २९ लाख रुपए जब्त किए गए । छापामारी करने के उपरांत जब्त किए कागदपत्रों की पडताल का काम चल रहा है, साथ ही इस प्रकरण का अन्वेषण भी चल रहा है ।
देवता, भारतमाता तथा राजनीतिक बलिदानी के नाम पर शपथ नहीं ली जा सकती । – Kerala High Court
पासपोर्ट (Passport) से नागरिकता सिद्ध नहीं होती : Central Goverment
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
नियमों का उल्लंघन करने वाले भोजनालय, रेस्टोरेंट तथा ढाबों के मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा ! – Commissioner Tukaram Mundhe
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin