अधिवक्ता से वाद-विवाद होने के कारण, उन्हें जान से मारने के लिए रखा था बम !
सेना के लिए शस्त्रास्त्रों की निर्मिति करने वाले रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में कार्यरत एक वैज्ञानिक की यदि ऐसी आपराधिक वृत्ति है, तो यह समाज के लिए घातक है ! – संपादक

नई देहली : पुलिस ने यहां रोहिणी न्यायालय में ९ दिसंबर को हुए बम विस्फोट के प्रकरण में एक वैज्ञानिक को बंदी बनाया है । उसने ‘न्यायालय क्रमांक १०२’ में बम लगाया था । भारत भूषण कटारिया नाम के इस वैज्ञानिक की आयु ४७ वर्ष है । वह रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डी.आर.डी.ओ.) में वरिष्ठ वैज्ञानिक है । जांच के अनुसार, वैज्ञानिक का एक वकील के साथ वाद-विवाद हो गया था, जो उसके पडोस में रहता था । उसे मारने के लिए ये बम लगाया था । पुलिस को इस वैज्ञानिक के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने के उपरांत, उसे बंदी बनाया लिया गया है । यह प्रकाश में आया है, कि वह इस प्रकरण में अकेला भागीदार था ।
https://twitter.com/IndiaToday/status/1472108315266191363
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया