बांग्लादेश में धर्मांधों द्वारा अब तक हिन्दुओं पर किए गए आक्रमण !
|

ढाका (बांग्लादेश) – बांग्लादेश में गत कुछ दिनों में हिन्दुओं पर हुए आक्रमणों में १२ हिन्दुओं की हत्या, १७ हिन्दू अभी भी लापता, २३ हिन्दू लडकियों एवं महिलाओं पर बलात्कार एवं १६० पूजा मंडपों तथा मंदिरों पर आक्रमण होने की बात सामने आई है । यह संख्यात्मक ब्योरा ‘वर्ल्ड हिन्दू फेडरेशन’ की बांग्लादेश शाखा ने प्रकाशित की है ।
१. हाल ही में हुए आक्रमणों में चांदपुर के हाजीगंज में माणिक साहा, नोआखली के चौमुहानी में पुजारी जतन साहा, इस्कॉन मंदिर के निमाई कृष्ण, साथ ही एक अन्य पुजारी, राम ठाकुर आश्रम के ३ पुजारी, कोमिला में प्रशांत दास एवं कॉक्स बाजार के रामू दुर्गा मंदिर में एक हिन्दू सहित ९ हिन्दुओं की हत्या हुई है ।
२. कोमिला जनपद में स्थित नृसिंह देव मंदिर, दशभुजा काली मंदिर, ऋषिपरा मंदिर, राजेश्वरी काली मंदिर एवं १४ अन्य मंदिरों एवं पूजा मंडपों पर आक्रमण किए गए तथा उनकी तोडफोड की गई तथा आग लगाई गई ।
३. चटगांव जनपद में १५ पूजा मंडप ध्वस्त किए गए । साथ ही, काली मंदिर पर भी आक्रमण किया गया ।
४. नोआखली में इस्कॉन मंदिर, राम ठाकुर आश्रम सहित १० मंदिरों में तोडफोड की गई तथा आग लगा दी गई । चौमुहानी में ९ मंदिरों पर आक्रमण किए गए । नलचिरा में ५ मंदिरों पर आक्रमण किए गए । साथ ही, यहां २० हिन्दू घरों को आग लगा दी गई । चयनीबाजार, बेगमगंज, चौमुहानी एवं सोनैमुरी में सभी हिन्दुओं के घरों में आग लगा दी गई ।
ईरानी गायिका को हिजाब के बिना गीत प्रस्तुत करने पर ७४ कोडों का दंड !
Jamaat-e-Islami Protest : ढाका (बांग्लादेश) स्थित भारतीय दूतावास पर ‘जमात-ए-इस्लामी’ द्वारा मोर्चा निकालकर आक्रमण करने का प्रयास
FATF Vice Presidency : विवेक अगरवाल ‘एफ्.ए.टी.एफ्.’ के उपाध्यक्ष चुने गए ।
अमेरिका-ईरान के बीच अंततः युद्धविराम समझौता !
France Supports India : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थाई सदस्यता मिले – फ्रांस
Pakistan Sikh Murder : पाकिस्तान के गुरुद्वारे में घुसकर सिख सेवादार दंपति की हत्या