यदि चीन इस प्रकार की दादागिरी करेगा, तो संपूर्ण संसार एवं संयुक्त राष्ट्र ने चीन का बहिष्कार करना चाहिए ! – संपादक

बीजिंग (चीन) – ताइवान के मुद्दे पर चीन ने अन्य देशों को चेतावनी दी है । ‘यद्यपि ताइवान स्वयं को एक स्वतंत्र देश कहता है, परंतु यह चीन का ही भूभाग क्षेत्र है । ताइवान के प्रश्न पर दूसरे देशों का हस्तक्षेप सहन नहीं किया जाएगा । हम ताइवान पर नियंत्रण प्राप्त करने के लिए आवश्यकता होने पर सैन्य बल का भी प्रयोग करेंगे, ऐसा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है ।
China’s Xi vows ‘reunification’ with Taiwan, but holds off threatening force https://t.co/gbE1bzY5TY
— CDN Digital (@cebudailynews) October 10, 2021
राष्ट्रपति शी जिनपिंग की यह टिप्पणी अमेरिका के लिए ही धमकी होने की बात की जा रही है । विगत एक वर्ष से ताइवान के सूत्र को लेकर दोनों देशों के मध्य तनाव निर्माण हुआ है । विगत सप्ताह लगभग १५० चीनी लडाकू विमानों ने ताइवान के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की थी । तत्पश्चात ताइवान एवं अमेरिका ने चिंता व्यक्त की है । ‘यदि चीन ताइवान पर आक्रमण करता है, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे,’ ऐसी चेतावनी ताइवान ने दी थी ।
भारत पर दबाव लाना वैश्विक स्थिरता के लिए अत्यन्त घातक ! – Russia President Putin
China Nuclear Bomb : चीन ने दुर्गम रेगिस्तान में स्थापित किए ८० से अधिक परमाणु बम प्रक्षेपण के केंद्र ।
Jammu Kashmir Dispute : चीन तथा पाकिस्तान के जम्मू-कश्मीर संबंधी वक्तव्य को भारत ने निरस्त किया ।
India Distorted Map : जम्मू-कश्मीर एवं पूर्वोत्तर भारत को क्रमशः पाकिस्तान अथवा चीन का भाग दर्शाया !
आर्केडिया (अमेरिका) नगर की महापौर चीन के लिए कर रही थीं गुप्तचरी !
China Ex Defense Ministers : चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को भ्रष्टाचार की घटना में फांसी का दंड ।