|

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) – कश्मीर में विगत कुछ दिनों से कश्मीर में हिन्दुओं पर हुए आतंकी आक्रमणों के कारण कश्मीर घाटी के हिन्दू पुनः पलायन करने की तैयारी कर रहे हैं । श्रीनगर में विगत ४ दिनों में जिहादी आतंकवादियों द्वारा २ हिन्दुओं एवं २ सिखों की हत्या के पश्चात यहां पुनः हिन्दुओं एवं सिखों में भय का वातावरण निर्माण हो गया है । शेखपुरा के हिन्दू परिवारों ने पलायन करने का निर्णय किया है ।
कश्मीर में फिर से दोहराया जाने लगा 1990? इस्लामिक आतंक के कारण पलायन करने लगे कश्मीरी हिंदू @manojsinha_@AmitShah@narendramodi
https://t.co/Dm9H7mcC6K— Sudarshan News (@SudarshanNewsTV) October 9, 2021
१. वर्ष २००३ में राज्य के बडगाम जनपद के शेखपुरा में हिन्दुओं का पुनर्वास करने का निर्णय लिया गया था; परंतु अब इन आक्रमणों के कारण यहां के हिन्दू अपने घर से बाहर कदम रखने का भी साहस नहीं जुटा पा रहे हैं, ऐसा यहां के हिन्दुओं ने कहा ।
२. कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय टीकू ने कहा कि बडगाम, अनंतनाग एवं पुलवामा जनपदों में अनुमानित ५ सहस्र कश्मीरी हिन्दू,आतंकवादियों के भय के कारण पलायन करने की तैयारी कर रहे हैं ।
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Canada Nijjar killing: खलिस्तानी आतंकवादी निज्जर की हत्या में भारतीय अधिकारियों का कोई हाथ नहीं था !
पाकिस्तान में आतंकवादी रियाज भटकल की हिन्दू गैंगस्टरों ने करवाई हत्या !