हिन्दुओं में रोष !
|

रायपुर (छत्तीसगढ) – अनंतचतुर्दशी के दिन रायपुर महानगरपालिका प्रशासन द्वारा श्री गणेश मूर्तियों का विसर्जन करने के नाम पर उन्हें कूडा़ गाडी से ले जाकर और उन्हें कृत्रिम तालाब में फेंकने का अपमानजनक मामला उजागर हुआ । इस विषय का एक वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित होने के बाद हिन्दुओं ने रोष व्यक्त किया । महानगरपालिका प्रशासन ने विसर्जन के लिए घर घर से श्री गणेश मूर्तियां जमा की थीं । इस पर हिन्दुओं ने ‘यदि महानगरपालिका को श्री गणेश मूर्तियों का विधिवत् विसर्जन करना संभव नहीं था, तो वे घर घर से मूर्तियां क्यों लेकर गए ?’, ऐसा प्रश्न पूछा । इसके साथ ही ‘इसके लिए महानगरपालिका प्रशासन और सरकार उत्तरदायी होकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करें’, ऐसी मांग भी की ।
प्रशासन का काम अक्षम्य ! – भाजपा
इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा, ‘‘धर्म से खेलना, यह कॉंग्रेस की आदत है । श्री गणेश मूर्तियों को कूडा़ गाडी़ से लेकर जाना, यह करोडो़ हिन्दुओें की धार्मिक भावनाएं दुखाना है । प्रशासन का यह काम अक्षम्य है । सरकार को उत्तरदायी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही करनी चाहिए ।’’
(कहते हैं) ‘कूडा गाडी़ से कोई भी मूर्ति नहीं ले जाई गई !’ – महापौर एजाज ढेबर
इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने कहा, ‘‘महानगरपालिका की कूडा गाडी से कोई भी मूर्ति नहीं ले जाई गई । मैं स्वयं ‘महादेव विसर्जन घाट’ के कुंड के पास जाकर लोगों से चर्चा कर उनका कहना सुनकर लिया । महानगरपालिका के कुछ कर्मचारियों की ओर से विसर्जन के समय लापरवाही हुई । उनके पास से यह काम वापस ले लिया गया है । मैने व्यवस्था में बदलाव करने का निर्देश दिया है । कुछ लोग इसमें राजनीति कर रहे हैं । उनसे मैं प्रार्थना करता हूं कि, उन्हें ऐसे मामले में राजनीति नही करनी चाहिए ।’’ (गलती ध्यान में आने पर संबंधित कर्मचारियों से काम छीन लिए, तो भी ‘गणेश मूर्तियों का क्या किया’, इसपर महापौर ने मौन रखा है, यह ध्यान दें ! – संपादक)
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।