|

काबुल (अफगानिस्तान) – एक महिला, मंत्री नहीं हो सकती है । महिला को मंत्री बनाना अर्थात एक व्यक्ति को जो वह न संभाल सके, ऐसा दायित्व देने जैसा है । महिलाओं को मंत्रिपरिषद में सम्मिलित करने की कोई आवश्यकता नहीं है । महिलाओं को केवल बच्चों को जन्म देना चाहिए, ऐसा वक्तव्य तालिबान के एक प्रवक्ता ने ‘टोलो न्यूज’ इस समाचार माध्यम के साथ हुई बातचीत में दिया । इससे पूर्व, तालिबान ने महिलाओं को समान अधिकार देने का आश्वासन दिलाया था । इस प्रवक्ता ने यह भी कहा कि, ‘वर्तमान में जो महिलाएं विरोध कर रही हैं, वे पूरे अफगानिस्तान की महिलाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं ।’
'Women can't be ministers, they should give birth', says #Taliban spokesperson #AfghanistanCrisis #Afghanistan https://t.co/D0VJ4MDPPD
— Zee News English (@ZeeNewsEnglish) September 10, 2021
तालिबान सरकार के विरुद्ध काबुल एवं अन्य कुछ शहरों में विगत कुछ दिनों से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं । इस आंदोलन में महिलाओं की भी भागीदारी महत्वपूर्ण है । महिलाओं द्वारा भी समान अधिकार, शिक्षा एवं रोजगार के अधिकार के लिए आंदोलन किए जा रहे हैं ।
रूस एवं तालिबान सरकार के बीच सैन्य सहयोग का समझौता !
(और इनकी सुनिए…) इच्छा हो, तो अफगानिस्तान के साथ हम चर्चा करवा सकते हैं ! : Iran’s Foreign Minister Abbas Araqchi
Pakistan Asim Munir : पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर ईरान के गुप्त मित्र !
अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान के मध्य संघर्ष की अनेक परतें
Pakistan Afghanistan War : पाकिस्तान-अफगानिस्तान के मध्य सीमा के पास पुनः हिंसा : २ नागरिकों की मृत्यु
Pakistan Afghanistan Ceasefire : पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान के मध्य रमजान ईद के उपलक्ष्य में युद्धविराम की घोषणा !