पाकिस्तान की ओर से एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
|

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – जम्मू-कश्मीर का अलगांववादी संगठन हुर्रियत कॉन्फरंस के नेता सय्यद अली शाह गिलानी का निधन हुआ । उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारतविरोधी विषवमन किया है । इमरान खान ने गिलानी को पाकिस्तानी बताते हुए पाकिस्तान का राष्ट्रध्वज आधेतक नीचे उतारने की घोषणा की । खान ने एक दिन का राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया है । इससे पूर्व पाकिस्तान ने गिलानी को राष्ट्रीय नागरी पुरस्कार से भी सम्मानित किया था ।
प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट कर कहा कि कश्मीरी नेता सय्यद अली शाह गिलानी के निधन का समाचार सुनते ही दुख हुआ । गिलानी ने जीवनभर कश्मीरी लोगों और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष किया । भारत ने उनको नजरबंद रखकर उनका उत्पीडन किया । पाकिस्तान उनके संघर्ष को सलाम करता है और ‘पाकिस्तान हमारा है’, यह उनके शब्दों का हमें सदैव स्मरण रहेगा ।
यति मां चेतनानंद सरस्वतीजी का देहत्याग l
सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का निधन !
Euthanasia Request : मुंबई में इच्छामृत्यु के लिए ८५ आवेदन !
Stray Dogs : महाराष्ट्र में ६ वर्षों में ३० लाख से अधिक नागरिकों को कुत्तों ने काटा !
USA Jaahnavi Kandula : अमेरिका में पुलिस वाहन की टक्कर से मृत भारतीय छात्रा के परिवार को २६० करोड रुपये की क्षतिपूर्ति राशि (मुआवजा)
कर्णावती (गुजरात) के सनातन के १२७वें संत श्रीपाद हर्षेजी का देहत्याग ।