भारत आतंकवादियों से कोई भी संबंध नहीं रखता, ऐसा भारत द्वारा तालिबान को कडे़ शब्दोें में बताना चाहिए ! – संपादक

काबुल (अफगानिस्तान) – भारतीय उपमहाद्वीप के लिए भारत बहुत महत्व का देश है । हमें पहले समान भारत के साथ हमारे सांस्कृतिक, आर्थिक और व्यापारिक संबंध चालू रखने हैं । हम भारत के साथ हमारे राजकीय, आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को उचित महत्व देते हैं और यह संबंध आगे भी ऐसे ही रहे, ऐसी हमारी इच्छा है । हम इस संदर्भ में भारत के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं, ऐसा विधान तालिबान की ओर से पहलीबार किया गया है । तालिबान के नेता शेर मोहम्मद अब्बास स्टानेकजाई ने यह विधान किया है । अफगान सेना के ‘कैडेट्स’ के लिए (सैनिकों के लिए) हुए प्रशिक्षण के लिए १९८० के दशक में स्टानेकजाई देहरादून ‘इंडियन मिलिटरी अकादमी’ में आया था । वर्ष १९९६ में अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता आने पर वह ध्यान रखनेवाले उप विदेशमंत्री था ।
#Taliban leader Sher Mohammed Abbas Stanekzai has said the group wants to continue Afghanistan’s political, economic and cultural ties with India, the first time a member of the Taliban’s top hierarchy has spoken on the issue.
(@Rezhasan reports)https://t.co/qyWYp4cRCI
— Hindustan Times (@htTweets) August 30, 2021
भारत और पाकिस्तान के सीमा विवाद में हम नहीं पडेंगे !
भारत और पाकिस्तान में पिछले अनेक वर्षों से सीमा विवाद चल रहा है । यह उनका अंतर्गत प्रश्न है । उनके विवाद में अफगानिस्तान नहीं पडे़गा, ऐसा स्टानेकजाई ने स्पष्ट किया । ‘वे अंतर्गत लडाई में अफगानिस्तान का इस्तेमाल नहीं करेंगे । वे उनकी सीमा पर लड़ सकते हैं । हम किसी भी देश को हमारी भूमि का प्रयोग करने नहीं देंगे’, ऐसा भी स्टानेकजाई ने स्पष्ट किया ।
Operation Sindoor : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वीरगति को प्राप्त ६ भारतीय सैनिकों के नाम प्रथम बार घोषित।
Kanishka Blast : वर्ष १९८५ में एयर इंडिया के ‘कनिष्क’ विमान में खालिस्तानी आतंकवादियों ने विस्फोट किया था ।
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
देवता, भारतमाता तथा राजनीतिक बलिदानी के नाम पर शपथ नहीं ली जा सकती । – Kerala High Court
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य बंद किया गया, तो पूरे ईरान को नष्ट कर दिया जाएगा ! : Donald Trump