जहां मुख्यमंत्री के आवास पर पेट्रोल बमों से आक्रमण होता हो, वहां की कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के संबंध में विचार न करना ही अच्छा होगा ! – संपादक

शिलांग (मेघालय) – मेघालय के मुख्यमंत्री एवं नेशनल पीपुल्स पार्टी के नेता, कोनराड संगमा के आवास पर १५ अगस्त की रात्री पेट्रोल बम द्वारा आक्रमण किया गया । कुछ अज्ञात लोगों ने संगमा के घर पर पेट्रोल बम फेंके तथा वे वहां से भाग गए । सुरक्षा तंत्रों की सतर्कता के कारण इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ अथवा अन्य हानि नहीं हुई । पेट्रोल से भरी पहली बोतल निवास स्थान के आगे के भाग में तथा दूसरी बोतल घर के पिछले भाग में फेंक दी गई थी । इससे आग भी लग गई ; परंतु, चौकीदार ने तत्काल आग बुझा दी ।
The government has imposed a curfew in #Shillong and banned mobile internet services https://t.co/MpeBCoSK0C #Meghalaya
— India TV (@indiatvnews) August 16, 2021
विद्रोही नेता चेस्टरफील्ड थांगखु मुठभेड में मारा गया !
मेघालय में पूर्व विद्रोही नेता चेस्टरफील्ड थांगखु के पुलिस मुठभेड में मृत्यु हो जाने के पश्चात हिंसा आरंभ हो गई है । इस घटना के पश्चात, राज्य में स्थिति जब और अधिक बिगडने लगी, तब राज्य के गृह मंत्री लखन रिंबुई ने त्यागपत्र दे दिया ।
मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में रिंबुई ने कहा है कि, ‘चेस्टरफील्ड को पुलिस की छापेमारी के पश्चात कानून के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मारा गया है । मुझे इस घटना का खेद है । (मेरे त्यागपत्र से) चेस्टरफील्ड की मृत्यु की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच करना सुलभ हो जाएगा एवं वास्तविकता सामने आ जाएगी । इस प्रकरण की न्यायिक जांच होनी चाहिए ।’ (एक विद्रोही नेता के समर्थन में बोलने वाला व्यक्ति मंत्री पद तक पहुंचता है, यह भारत में ही संभव है । यह स्थिति हिन्दू राष्ट्र को अनिवार्य बनाती है ! – संपादक)
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या
(और इनकी सुनिए…) ‘कुंकुम इस्लामी देशों से आता है, तो क्या फिर हिन्दु तिलक लगाना बंद कर देंगे ?’ – Priyank Kharge
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान चोरी की ७० घटनाएं सीसीटीवी में कैद !
Muzaffarpur Love Jihad : बिहार – मोहम्मद अरमान ने स्वयं के सैनिक होने का झूठ बोलकर हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाया ।