पति जीवित होते हुए भी २१ महिलाएं विधवा होने का दावा कर पैसा लूट लिया !
ऐसे भ्रष्टाचारियों की सेवाएं समाप्त कर उन्हें आजीवन कारागृह में डालें !

लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना आरंभ की है । इसमें गरीबी रेखा से नीचे के परिवार के मुखिया की मृत्यु ६० वर्ष की आयु के पूर्व हो जाने पर उसकी पत्नी को सरकार द्वारा ३० सहस्र रुपए की सहायता मिलती है । भ्रष्ट अधिकारियों एवं दलालों ने २१ फर्जी लाभार्थी दिखाकर धन का घोटाला किया है, यह बात उजागर हुई है । वर्ष २०१९-२० एवं २०२०-२१ में लक्ष्मणपुरी के सरोजिनीनगर तालुका के बंथरा एवं चंद्रावल गांवों में इस योजना से कुल ८८ लोग लाभान्वित हुए थे ।

प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि इन लाभार्थियों में २१ ऐसी महिलाएं थी, जिनके पति जीवित थे । साथ ही इन महिलाओं को फर्जी पद्धति अपनाकर लाभ दिया गया था । इस ३० सहस्र रुपए की राशि में से लाभार्थी महिला को केवल १० से १५ सहस्र रुपए ही मिले । शेष राशि दलालों एवं अधिकारियों ने लूट ली । इसके पूर्व भी गोरखपुर, बलरामपुर, चित्रकूट एवं कानपुर सहित अनेक जनपदों में इस प्रकार के घोटाले सामने आए थे । वहां स्थानीय प्रशासन ने विभागीय कर्मचारियों को निलंबित भी कर दिया था । (जब प्रथम ऐसी घटना उजागर हुई थी तभी गहन जांच कर उत्तरदायी व्यक्तियों को दंड दिया होता, तो अन्यों पर उसका अंकुश लग जाता ! – संपादक)
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !