क्या अब मुसलमान समुदाय अपने समाजबंधुओं की मांग स्वीकारेगा ? ऐसे व्यक्तियों के साथ सभी नागरिकों को बडी संख्या में खडे रहना आवश्यक !

कोलकाता – बंगाल के अल्ताब हुसैन ने बकरी ईद के दिन की जानेवाली पशुओं की –हत्या बंद करने की मांग की है । उन्होंने पशुओं की हत्या के विरोध में ७२ घंटे का रोजा (उपवास) रखा । ३३ वर्षीय हुसैन ने इस वर्ष की ईद किसी भी प्रकार मांसाहार किए बिना मनाई; परंतु हुसैन ने दुख व्यक्त किया कि, प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी हुसैन के भाई ईद पर कुर्बानी के लिए बकरा लेकर आए । हुसैन ने कहा कि प्राणियों के प्रति क्रूरता बढी है तथा कोई भी इसके विरुद्ध आवाज उठाते दिखार्इ नहीं दे रहा है । मैं पशुओं की हत्या की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं । इसलिए मैं ७२ घंटे का रोजा रख रहा हूं । हुसैन ने २०१४ में एक स्थान पर पशुओं के साथ की जा रही क्रूरता देखी एवं तब से उन्होंने मांस खाना बंद कर दिया है । तब से वे पूर्णतः शाकाहारी हो गए हैं ।
Muslim man in #Kolkata goes on 72-hour fast on Eid in protest against animal sacrifice
(@prema_rajaram) https://t.co/H0IhXh0Pjj— IndiaToday (@IndiaToday) July 21, 2021
सामाजिक माध्यमों पर धमकियां !
३ वर्ष पूर्व मेरे भाई द्वारा हत्या के लिए लाए एक पशु की मैं किसी प्रकार रक्षा करने में सफल हुआ था । मेरी भूमिका हमारे घर में किसी को स्वीकार्य नहीं है । जबसे मैंने पशु-क्रूरता के विरुद्ध आवाज उठाना आरंभ किया है, तब से मुझे सामाजिक माध्यमों पर धमकियां मिल रही हैं; परंतु कुछ लोग मेरी सहायता भी कर रहे हैं ।
पिछले १२ वर्षों में स्वास्थ्य सेवा लोगों के लिए सस्ती तथा सहज उपलब्ध हो, इसके लिए महत्वपूर्ण कार्य । – PM Modi
हिन्दुओं की मांगों को सरकार तक पहुंचाकर उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास करूंगा – डॉ. अनिल बोंडे, सांसद, भाजपा
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !
UP Bulldozer Action : श्री चामुण्डा मन्दिर की भूमि पर से धार्मिक स्थल का अतिक्रमण हटाया गया !
विशेष जांच दल द्वारा अन्वेषण करें ! – श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास की मांग
Mamata Banerjee FIR : बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत !