यदि ऐसा षड्यंत्र रचा थातो विजयन् ने तब अथवा अभी मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए पुलिस में शिकायत प्रविष्ट कर जांच क्यों नहीं की ? क्या वे अब केवल राजनीतिक लाभ के लिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं ?

कन्नूर (केरल) – प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष एवं सांसद सुधाकरन ने ५० वर्ष पूर्व मेरे बच्चों का अपहरण करने का षड्यंत्र रचा था, ऐसा आरोप राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन् ने लगाया है । सुधाकरन् की एक भेंटवार्ता पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विजयन् ने यह आरोप लगाया है ।
१. मुख्यमंत्री विजयन् ने कहा कि १९७० के दशक में मैं एक विद्यार्थी संगठन के लिए कार्य कर रहा था ।उस समय, स्थानीय कांग्रेस नेताओं तथा सुधाकरन् के मित्रों ने मुझे सतर्क किया था कि सुधाकरन् मेरे बच्चों का अपहरण करने का षड्यंत्र रच रहा है । मेरे बच्चे छोटे थे । इस षड्यंत्र के संदर्भ में मैंने अपनी पत्नी को कुछ भी नहीं बताया ।
२.सुधाकरन् ने एक भेंटवार्ता में कहा था कि मैंने महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करते समय राजनीतिक संघर्ष में विजयन् को पीटा था ।
३. इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए विजयन् ने कहा कि सुधाकरन् असत्य बोल रहे हैं । कदाचित उन्होंने स्वप्न में मारपीट की होगी ।
४. विजयन् ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता पी रामकृष्णन् एवं एम दिवाकरन् ने स्वयं ही सुधाकरन् को भ्रष्ट, खूनी एवं अपहरणकर्ता बताया था। सुधाकरन् पर कन्नूर में दल के कार्यालय के निर्माण कार्य के समय भ्रष्टाचार का भी आरोप है । (यदि ऐसे आरोप हैं, तो मुख्यमंत्री के रूप में विजयन् ने पुलिस को इन आरोपों की जांच करने का आदेश क्यों नहीं दिया ? – संपादक)
पिछले १२ वर्षों में स्वास्थ्य सेवा लोगों के लिए सस्ती तथा सहज उपलब्ध हो, इसके लिए महत्वपूर्ण कार्य । – PM Modi
हिन्दुओं की मांगों को सरकार तक पहुंचाकर उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास करूंगा – डॉ. अनिल बोंडे, सांसद, भाजपा
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !
UP Bulldozer Action : श्री चामुण्डा मन्दिर की भूमि पर से धार्मिक स्थल का अतिक्रमण हटाया गया !
विशेष जांच दल द्वारा अन्वेषण करें ! – श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास की मांग
Mamata Banerjee FIR : बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत !