|

सिंहभूम (झारखंड) – यहां के ‘मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट’ के आश्रय गृह में अनेक युवतियों का यौन शोषण होने की घटनाएं सामने आई हैं । पुलिस ने इस आश्रय गृह के निदेशक हरपालसिंह थापर और उनकी पत्नी पुष्पा राणी तिर्की के विरुद्ध अपराध प्रविष्ट किया है । पुष्पा तिर्की ‘ईस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट चाईल्ड वेलफेयर कमिटी’ की अध्यक्ष हैं । इस प्रकरण में आश्रय गृह वार्डन गीता सिंह, उनके पुत्र आदित्य सिंह और टोनी सिंह नाम के कर्मचारी के विरुद्ध भी अपराध प्रविष्ट किए गए हैं । ये सभी आरोपी लापता हैं । इस आश्रयगृह से छुडाई गई लडकियां १६-१७ वर्ष की हैं । पुलिस अधीक्षक डॉ. तमिल वणन ने बताया कि, विगत ३ वर्षों से यहां युवतियों का यौन शोषण किया जा रहा है ।
Jharkhand: Minor girls sexually abused, tortured at Mother Teresa Welfare Trust, accused are abscondinghttps://t.co/cF242G6iqg
— OpIndia.com (@OpIndia_com) June 10, 2021
१. इन युवतियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने उनके हो रहे यौन शोषण की जानकारी पुष्पा तिर्की को दी थी ; परंतु, उन्होंने उसे रोकने हेतु कुछ नहीं किया ।
२. इस आश्रय गृह में ब्रेन ट्यूमर के कारण एक युवती की मृत्यु हुई थी ; परंतु तिर्की ने इसकी जानकारी पुलिस और प्रशासन को नहीं दी । नियम के अनुसार यह जानकारी देना आवश्यक था । यह संस्था झारखंड सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था है । उसका ‘मदर टेरेसा मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ के साथ कोई संबंध नहीं है ।
महिला के गले के आभूषण छीननेवाले कामिल एवं अहमद को बंदी बनाया गया ।
Corporate Jihad : पीडित युवतियों को दिखाए जा रहे थे जाकिर नाइक तथा पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील के वीडियो !
Tamilnadu Annamalai : तमिलनाडू भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के. अण्णामलाई स्वयं का राजनीतिक दल बनाएंगे ।
दूध तथा दुग्धजन्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्राथमिकता से की जाएगी कार्रवाई !
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की
विसर्जित श्रीगणेशमूर्तियों के ‘पीओपी’ से बनाई जाएंगी चौकियां (बेंच), ईंटें तथा सुशोभन की वस्तुएं !