इसके पीछे का कारण यदि मानवीय गलती है, तो संबंधितों पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए!
मैसूर (कर्नाटक) – राज्य के चामराजनगर के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण २४ कोरोना पीडित मरीजों की मृत्यु हो गई । इस घटना के बाद मैसूर से चामराजनगर को २५० ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे गए । चामराजनगर अस्पताल को बेल्लारी से ऑक्सीजन मिलने वाला था; लेकिन ऑक्सीजन आने में देर हो गई । इस कारण यह दुर्घटना हुई । मरने वालों में अधिकतर मरीज वेंटिलेटर पर थे । इसके पहले कलबुर्गी के के.बी.एन. अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण ४ मरीजों की मृत्यु हो गई थी । ऐसे ही यदगीर सरकारी अस्पताल के बिजली जाने के कारण वेंटिलेटर पर रखे एक मरीज की मृत्यु हो गई थी ।
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के, सुधाकर ने कहा कि चामराजनगर की घटना बडी दुर्भाग्यपूर्ण है । मैने मुख्यमंत्री से बात की है । मैं मैसूर, मंड्या और चामराजनगर जा रहा हूं । वहां जाकर संपूर्ण परिस्थिति का ब्यौरा लूंगा और समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करुंगा ।
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आलंदी (जिला पुणे) बसस्थानक में प्लैटफॉर्म के नाम के फलक गायब
छोटे बच्चों को गोमांस देने का परामर्श का प्रकरण !