
नई दिल्ली – उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर कोरोना से मृत व्यक्तियों के मृत देहों का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान भूमि में स्थान ही शेष नहीं है । मृत देहों का अंतिम संस्कार होने के लिए अनेक दिनों तक प्रतीक्षा करनी पडती है । अंतिम संस्कार के लिए, मृत देह प्रतीक्षा सूची पर रखे गए हैं |
आगरा शहर की श्मशान भूमि में मृत देहों के अंतिम संस्कार करने के लिए ३ दिन प्रतीक्षा करनी पडती है । यहां एक व्यक्ति का देहांत होने के उपरांत श्मशान भूमि में स्थान उपलब्ध न होने के कारण, उसके बेटे ने ९० किमी यात्रा कर अलीगढ में जाकर अपने मृत पिता का अंतिम संस्कार किया ।
दिल्ली की भी स्थिति अत्यंत भयावह !
पूर्व दिल्ली के ५ श्मशान भूमियों में से सीमापुरी श्मशान भूमि में परिस्थिति सबसे कठिन है । अंतिम संस्कार के लिए बनाए गए १२ चबूतरे अल्प पडने के कारण, श्मशान भूमि के निकट, दिल्ली महानगर पालिका के वाहन अड्डे के स्थान पर अंतिम संस्कार किए जा रहे हैं ।
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आलंदी (जिला पुणे) बसस्थानक में प्लैटफॉर्म के नाम के फलक गायब
छोटे बच्चों को गोमांस देने का परामर्श का प्रकरण !