
हरिद्वार (उत्तराखंड) – हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से हरिद्वार के कुंभमेले में ‘हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान’ चलाया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत समिति के महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ राज्य संगठक श्री. सुनील घनवट ने हरिपुर कला स्थित शौनक कुटीर आश्रम के स्वामी अभयनंद महाराज एवं उनके शिष्य स्वामी अनंतानंद सरस्वती से भेंट कर उन्हें समिति के कार्य के विषय में जानकारी दी । इस अवसर पर स्वामी अनंतानंद सरस्वतीजी ने कहा, ‘‘आप स्वार्थ छोडकर राष्ट्र के लिए एकत्रित होकर कार्य कर रहे हैं, यह अनुकरणीय है । हिन्दू राष्ट्र केवल बल पर नहीं, अपितु धर्म के आधार पर स्थापित होगा ।’’ स्वामी अभयनंद की ओर से समाज में धर्मशिक्षा देकर धर्म के अनुसार आचरण करने हेतु प्रवृत्त करने का कार्य किया जा रहा है ।
इस अवसर पर श्री. घनवट ने कुंभमेले में धर्म तथा राष्ट्र के संदर्भ में चित्रमय फलक प्रदर्शनी ‘सनातन धर्मशिक्षा तथा हिन्दू राष्ट्र-जागृति केंद्र’ को भेंट देने का निमंत्रण स्वामी अभयनंद महाराजजी एवं स्वामी अनंतानंद सरस्वतीजी को दिया ।
अन्य संपर्क
मऊ के श्री ब्रजधाम उदासीन आश्रम के श्री प्रज्ञानंद स्वामीजी से भी भेंट की । इस अवसर पर स्वामीजी को समिति के कार्य की जानकारी देकर प्रदर्शनी का अवलोकन करने हेतु निमंत्रित किया ।
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आलंदी (जिला पुणे) बसस्थानक में प्लैटफॉर्म के नाम के फलक गायब
छोटे बच्चों को गोमांस देने का परामर्श का प्रकरण !