
हरिद्वार, २४ अप्रैल (वार्ता.) – सनातन संस्था और हिंदू जनजागृति समिति के द्वारा कुंभ मेले में लगाई गई ‘राष्ट्र और धर्म’ इस विषय का प्रदर्शन देखने के बाद मन में निश्चितहो गया है कि भारत हिंदु राष्ट्र बनेगा । आज भी हिंदुत्व पर काम करने वाले लोग स्वयं को निधर्मी समझते हैं । ऐसे समय समिति और संस्था द्वारा प्रदर्शन, प्रवचन, सत्संग के माध्यम से धर्म प्रचार का कार्य प्रभावी रुप से चल रहा है । इस कार्य को मेरी शुभेच्छा और आशीर्वाद है, ऐसा प्रतिपादन शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरुप ने यहां कहा । यहां कुंभ मेले में सनातन संस्था और हिंदू जनजागृति समिति के द्वारा लगाई गई ‘सनातन धर्मशिक्षा और हिंदु राष्ट्र जागृति केंद्र’ देखने के बाद वे मार्गदर्शन कर रहे थे । इस समय सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. चेतन राजहंस ने उनका सम्मान किया । इस समय समिति के महाराष्ट्र और छत्तीसगढ राज्य संघठक श्री. सुनील घनवट ने उन्हे समिति के कार्य के विषय में जानकारी दी ।
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आलंदी (जिला पुणे) बसस्थानक में प्लैटफॉर्म के नाम के फलक गायब
छोटे बच्चों को गोमांस देने का परामर्श का प्रकरण !