
हरिद्वार, १८ अप्रैल : सरकार ने कोरोना महामारी का कारण बताते हुए, कुंभ मेले में अनेक कठिनाइयां खडी की हैं । प्रारंभ में, कुंभ मेला आयोजित ही ना हो, इसके लिए प्रयास किए गए थे । साधु-महंतों द्वारा संगठित होकर इसका विरोध करने के पश्चात कुंभ मेले की अनुमति दी गई थी । अनेक कठिनाइयों का सामना करने के उपरांत कुंभ मेला आयोजित हुआ ; परंतु कुंभ मेले में आने के लिए भक्तों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है । चुनाव के समय कोरोना नहीं होता है क्या ? तब वह कहां जाता है ? नोएडा में सिद्धपीठ शिव साईं शनिधाम आश्रम के श्री परमेश्वर दास महाराज ने बडी स्पष्टता से प्रश्न उठाया कि, ‘क्या वह (कोरोना) कुंभ मेले में ही आता है ?’ हिंदू जनजागृति समिति की ओर से यहां चल रहे कुंभ मेले में ‘हिंदू राष्ट्र अभियान’ चलाया जा रहा है । उसके अंतर्गत समिति के महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ राज्यों के संगठक, श्री. सुनील घनवट ने श्री परमेश्वर दास महाराज से भेंट की, तब वे ऐसा बता रहे थे । इस समय महंत जगदीश्वरदास महाराज से भी भेंट की गई । श्री. सुनील घनवट ने श्री परमेश्वर दास महाराज एवं महंत जगदीश्वर दास महाराज को ‘सनातन धर्म शिक्षा एवं हिंदू राष्ट्र जागृति केंद्र’ आने का निमंत्रण दिया है ।
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आलंदी (जिला पुणे) बसस्थानक में प्लैटफॉर्म के नाम के फलक गायब
छोटे बच्चों को गोमांस देने का परामर्श का प्रकरण !