पिछली सैन्य-स्तर की बैठक में पीछे हटने पर सहमति हुई थी !
यह एक बार पुनः स्पष्ट हो गया है कि चीन विश्वासघातक है । यदि चीनी सेना पीछे हट जाती, तो भी वह भारत में पुन: अधिक तीव्र गति से घुसपैठ करती ! यही कारण है कि भारत को चीन से सावधान रहने की आवश्यकता है !

नई दिल्ली: ऐसा समझा जाता है कि चीन ने पूर्वी लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स, गोग्रा और देप्सांग में सीमा से अपने सैनिकों को हटाने से मना कर दिया है । भारत और चीन के बीच पिछले सप्ताह सैन्य-स्तरीय वार्ता के ११ वें दौर में १३ घंटे की चर्चा हुई थी । वार्ता के दौरान, चीन गोग्रा, हॉट स्प्रिंग्स और देप्सांग पैट्रोलिंग पॉइंट १५ और पैट्रोलिंग पॉइंट – १७ए से अपने सैनिकों को वापस लेने पर सहमत हुआ ; किंतु अब यह समझा जा रहा है कि चीन ने अपने सैनिकों को पीछे हटाने से मना कर दिया है । यह स्पष्ट है कि चीन चाहता है कि भारतीय सेना पैट्रोलिंग प्वाइंट १५ और पैट्रोलिंग प्वाइंट – १७ए तक चीनी गश्त स्वीकार करे । “भारत को जितना मिला है, उससे उसे संतुष्ट होना चाहिए,” चीन ने कहा ।
China has refused to pull back its troops from Hot Springs and Gogra Post which remain the friction points between the two sides.https://t.co/dtrIh2KaiO
— News18.com (@news18dotcom) April 18, 2021
POK Protests : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पाकिस्तान का भाग नहीं है और यदि दमन बंद नहीं हुआ, तो हम भारत के साथ चले जाएंगे !
Dhaka Hindu Protest : ढाका में हिन्दुओं ने निकाला विशाल मशाल जुलूस !
FATF Grey List : पाकिस्तान को फिर से ‘एफएटीएफ’ की ‘ग्रे लिस्ट’ में डालने की भारत की तैयारी
अमरनाथ यात्रा से पूर्व जम्मू-कश्मीर से आतंकवादी को बंदी बनाया गया
Arunachal Pradesh Intrusion : अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना की घुसपैठ नहीं हुई है – भारतीय सेना का स्पष्टीकरण
Jakarta Pandit Dhirendrakrishna Shastri : श्रीराम मंदिर के दान की चोरी में सम्मिलित बडे नामों को उजागर किया, तो वे मेरा वध कर देंगे ।