सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में चार की मृत्यु !
|

कोलकाता : बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान १० अप्रैल को संपन्न हुआ । उस समय कूचबिहार के सीतलकुची में भाजपा एवं तृणमूल कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं के दरम्यान हाथापाई हुई । इसमें अनेक लोग चोटग्रस्त हो गए । पुलिस ने लाठियां चलाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया । उसी समय, बूथ संख्या २८५ में मतदान केंद्र के बाहर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की । इसमें मतदान करने आए एक युवक की मृत्यु हो गई । सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में ४ लोग मारे गए एवं अन्य चार चोटग्रस्त हो गए । उस समय, अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक देशी बम फेंके जाने से अनेक लोग चोटग्रस्त हो गए ।
( सौजन्य : ABP NEWS )
अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई गोलीबारी में मृत हुए आनंद बर्मन, भाजपा के समर्थक थे इसीलिए उन्हें गोली मारी गई, यह आरोप लगाया जा रहा है । जबकि, तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया है । भाजपा ने दावा किया है कि, यह युवक मतदान केंद्र पर मतदान प्रतिनिधि (पोलिंग एजेंट) था ।
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आलंदी (जिला पुणे) बसस्थानक में प्लैटफॉर्म के नाम के फलक गायब
छोटे बच्चों को गोमांस देने का परामर्श का प्रकरण !