|

(सौजन्य : आज तक)
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) – इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रा. संगीता श्रीवास्तव ने जिला कलेक्टर भानुचंद्र गोस्वामी को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि वह मस्जिद से लाउडस्पीकर से होनेवाली प्रात: अजान के कर्कश ध्वनि के कारण सो नहीं पातीं । पत्र द्वारा प्रा. श्रीवास्तव ने नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है । श्रीवास्तव ने पत्र की प्रति पुलिस आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस महानिदेशक को भी भेजी है । श्रीवास्तव का एक पत्र कुछ दिनों पहले पुलिस महानिदेशक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को मिला था । उन्होंने अधिकारियों को मामले की जांच करने और कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है । इसके अलावा, जिला कलेक्टर भानुचंद्र गोस्वामी ने भी नियमानुसार कार्रवाई करने का वचन दिया है । कुछ साल पहले, गायक सोनू निगम ने भी सोशल मीडिया पर शिकायत की थी कि वह मस्जिद के लाउडस्पीकर से होनेवाली प्रात: अजान के कर्कश ध्वनि के कारण सो नहीं पाते ।
प्रा. श्रीवास्तव ने पत्र में लिखा है कि,
१. हर दिन सुबह ५.३० बजे अजान का आयोजन होता है । (सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सुबह ६ बजे से पहले लाउडस्पीकर लगाना मना है । सुबह ५.३० बजे लाउडस्पीकर से अजान कैसे लगाई जाती है ? क्या स्थानीय पुलिस बहरी है ? या उन्हें इसका अनुभव नहीं होता ? या क्या वे जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं ? या इसे अनदेखा करते हैं ; इसकी भी जांच होनी चाहिए ! – संपादक) बहुत प्रयासों के बाद भी नींद टूटने से पुन: नींद नहीं आती, फलस्वरूप, दिनभर सिरदर्द होता है । इससे दिन-प्रतिदिन के कार्य संचालन पर भी प्रभाव पड रहा है ।
२. मैं किसी संप्रदाय या जाति के विरोध में नहीं हूं । आप लाउडस्पीकर के बिना भी ऐसा कर सकते हैं । जिससे दूसरों की दिनचर्या प्रभावित नहीं होगी ।
३. आगामी ईद में सुबह ४ बजे से पहले ‘सहरी’ (रमजान के दौरान परोसा जाने वाला नाश्ता) की घोषणा की जाएगी । इससे उनकी मुसीबतें और बढेंगी । भारतीय संविधान सभी से धर्मनिरपेक्ष और शांतिपूर्ण सद्भाव की अवधारणा को सुनिश्चित करने की अपेक्षा करता है ।
POK Protests : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पाकिस्तान का भाग नहीं है और यदि दमन बंद नहीं हुआ, तो हम भारत के साथ चले जाएंगे !
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आश्वासनों की पूर्ति में तेजी लाने के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल करेगा ‘सॉफ्टवेयर’ का निर्माण !