केरल के माकपा सरकार के मंत्री सुरेंद्रन द्वारा खेद व्यक्त करने का नाटक !
- केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों में अब माकपा हिंदुओं के वोट पाने के लिए पाखंडी खेद व्यक्त कर रही है ।हिंदू कोई दूधपीते बच्चे नहीं हैं कि यह भी न समझें । यदि माकपा को वास्तव में खेद लगता हो, तो सरकार को इसे आधिकारिक रूप से घोषित करना चाहिए तथा सर्वोच्च न्यायालय में १० से ५० वर्ष आयु-वर्ग की महिलाओं के प्रवेश का विरोध करना चाहिए !

तिरुवनंतपुरम (केरल) – वर्ष २०१८ में महिलाओं के सबरीमाला मंदिर में प्रवेश से संदर्भित घटना एक बंद अध्याय है । ऐसा नहीं होना चाहिए था, इन शब्दों में चुनाव प्रचार के दौरान राज्य में माकपा नेता तथा सरकार में मंत्री, कदकंपल्ली सुरेंद्रन ने खेद व्यक्त किया । वर्ष २०१८ में, सर्वोच्च न्यायालय ने १० से ५० वर्ष आयु की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश देने का निर्णय किया था । इस प्रवेश का भक्तों द्वारा विरोध किया गया था ।
सर्वोच्च न्यायालय के उपर्युक्त निर्णय को आह्वान दिए जाने के उपरांत उस पर पुनर्विचार किया जाएगा । इस संदर्भ में सुरेंद्रन ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय जो भी हो, परंतु हमारी सरकार लोगों से चर्चा करने के पश्चात ही कार्रवाई करने पर विचार करेगी ।
POK Protests : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पाकिस्तान का भाग नहीं है और यदि दमन बंद नहीं हुआ, तो हम भारत के साथ चले जाएंगे !
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आश्वासनों की पूर्ति में तेजी लाने के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल करेगा ‘सॉफ्टवेयर’ का निर्माण !