मथुरा के कथावाचक सुमेधा नंदजी महाराज को सनातन पंचांग भेंट

मथुरा (उत्तर प्रदेश) – यहां के राधा नगर स्थित श्री राधेश्‍वर महादेव मंदिर के वार्षिक महोत्सव के समय संत समागम आयोजित किया गया था । इस संत समागम में उपस्थित वृंदावन के कथावाचक श्री सुमेधा नंदजी महाराज से सनातन के साधक श्री. राजीव भाटिया और साधिका विमल धमीजा मिले । इस अवसर पर साधकों ने श्री सुमेधा नंदजी महाराज को सनातन संस्था की जानकारी देकर उन्हें हिन्दी भाषा का ‘सनातन पंचांग’ भेंट देते हुए कार्य के लिए आशीर्वाद लिए ।

सनातन पंचांग का अवलोकन करते (बाएं) श्री सुमेधा नंदजी महाराज एवं श्री. राजीव भाटिया