पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती की केंद्र और उत्तराखंड सरकार को चेतावनी !
हिंदूओं के सर्वोच्च धर्मगुरू को ऐसी मांग करनी पडती है, यह लज्जास्पद ! भाजपा के राज्य में हिंदूओं के सर्वोच्च धर्मगुरू पर ऐसी मांग करने का समय आना, हिंदूओं को अपेक्षित नही !

पुरी (ओडीसा) – प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को यह ध्यान देना चाहिए कि, हरिद्वार में कुंभ पर्व चालू है; लेकिन हम शंकराचार्य सरकारी स्तरपर उपेक्षित हैं । हमें योग्य स्थान पर योग्य भूमि देने के लिए कोई भी कृति दिख नहीं रही है । ऐसी राजसत्ता आपके शासन काल में क्यों है ? क्या धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्रों का नेतृत्व भी आप करना चाहते हैं ? ऐसा समझ रहें हैं क्या ? ऐसा प्रश्न पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने एक वीडियो के माध्यम से किया है । ‘हमारे विधानों की ओर गंभीरता से देखें और अगले ५ दिनों में योग्य स्थान पर जगह देने की व्यवस्था करें’, ऐसी चेतावनी उन्होंने दी है ।
(सौजन्य : Govardhan Math, Puri)
न्याय नही मिला, तो ‘आप राज्य करने के लिए योग्य नहीं’, ऐसी घोषणा करेंगे !
शंकराचार्यजी ने आगे कहा कि, “हमें उचित न्याय नहीं मिला, तो ‘आप राज्य चलाने में सक्षम नहीं हैं’, हम ऐसा घोषित कर देंगे ।” आपके प्रति हमें आत्मीयता है; लेकिन इस प्रकार की उपेक्षा अपेक्षित नहीं । हमे योग्य भूमि और स्थान दिया नहीं गया । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को पदाधिकारियों से पूछना चाहिए कि, हमारी उपेक्षा क्यों की जा रही है ? शंकराचार्य की उपेक्षा अर्थात हमें विचार करने के लिए बाध्य किया जा रहा है ।
POK Protests : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पाकिस्तान का भाग नहीं है और यदि दमन बंद नहीं हुआ, तो हम भारत के साथ चले जाएंगे !
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आश्वासनों की पूर्ति में तेजी लाने के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल करेगा ‘सॉफ्टवेयर’ का निर्माण !