गुंटूर (आंध्र प्रदेश) यहां सीता माता के पद चिन्हों के स्थान पर ईसाइयों द्वारा बडा क्रास बनाया गया !

भाजपा का विरोध

  • आंध्र प्रदेश में ईसाई मुख्यमंत्री वाई, जगनमोहन रेड्डी की सरकार आने से हिंदूओं के मंदिरों की तोडफोड की जा रही है और अब वहां क्रास बनाए जा रहे हैं, फिर भी आंध्र प्रदेश और देश के हिंदू शांत हैं, यह हिंदूओं के लिए लज्जास्पद !
  • हिंदू कभी अन्य धर्मियों के धार्मिक स्थलों पर स्वयं के धर्म का चिन्ह लगाने का प्रयास नही करते हैं; लेकिन अन्य धर्मीय वैसा करते हैं और स्वयं को ‘धर्मनिरपेक्ष’ कहलवाते हैं ! इस विषय में देश के ढोंगी धर्मनिरपेक्षतावादी सुविधानुसार मौन रखते हैं !

गुंटूर (आंध्र प्रदेश) – आंध्र प्रदेश में मंदिरों के तोडफोड की अनेक घटनाएं होने के बाद अब वहां हिंदूओं के धार्मिक स्थलों के सामने अवैध ढंग से बडा क्रास बनाने का प्रयास ईसाइयों की ओर से किया जा रहा है । यहां इदलापाडू में यह क्रास बनाया जा रहा है । ऐसी मान्यता है कि इसी स्थान पर सीता माता के पदचिन्ह हैं । उन्हें हानि पहुंचाई गई है । आंध्र प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी सुनील देवधर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है । उन्होंने इसके चित्र पोस्ट किए हैं । इस क्रास के पीछे नरसिंह भगवान की मूर्ति भी दिख रही है ।

‘आर्गनाइजर’ ने दीए वृत्त के अनुसार

१. हिंदू प्राचीन काल से इस स्थान पर विवाह का आयोजन करते आ रहे हैं; लेकिन पिछले कुछ वर्षों में, ईसाई धीरे-धीरे यहां बस गए हैं और अब वे पहाड़ी पर अपनी जगह का दावा कर रहे हैं।

२. राज्य में जगनमोहन रेड्डी की सरकार आने के बाद यहां चर्च भी बनाया गया है । भाजपा और संघ के विरोध के बाद भी प्रशासन के अधिकारी ईसाई होने से वे चर्च को सहायता कर रहे हैं ।

३. पुलिस ने एक वीडियो द्वारा स्पष्टीकरण देते हुए कहा है, ‘हिंदूओं के पवित्र स्थान पर ईसाइयों ने ‘क्रास’ जैसा कुछ नही बनाया है । हिंदूओं का पवित्र स्थल पहाडी के दूसरे छोर पर है, क्रास उनके विपरीत दिशा में और दूर है’; लेकिन क्रास बनाने की अनुमति मिली है या नही, इसकी कोई भी जानकारी नहीं दी ।