आलोचना के उपरांतद भी गलती का समर्थन !
लोगों को अपेक्षा है कि शासकीय नियमों का उल्लंघन करने वाले ऐसे मंत्रियों के विरुद्ध भाजपा कार्रवाई करे !
बेंगलूरु (कर्नाटक) – प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी तथा अनेक केंद्रीय मंत्री चिकित्सालय जाकर, तो आम जनता कोरोना के टीकाकरण के लिए चिकित्सालयों के बाहर पंक्ति लगाकर खडी हो रही है । ऐसी स्थिति में, कर्नाटक में भाजपा सरकार के कृषि मंत्री बीसी पाटील ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को बंगले पर बुलाकर स्वयं को तथा अपनी पत्नी को टीका लगवाया । इसके लिए आलोचना किए जाने के उपरांत भी, उन्होंने इस घटना का समर्थन किया और पूछा, ‘इसमें गलत क्या है ?’ स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस घटना को संज्ञान में लिया गया तथा इस संदर्भ में कर्नाटक सरकार से रिपोर्ट मांगी गई है ।
बीसी पाटील ने कहा, ‘क्या मैंने चोरी की है ? मैंने घर पर टीका लगवा लिया, ऐसा करना कोई अपराध नहीं है । यदि मैं टीकाकरण के लिए चिकित्सालय जाता, तो वहां पंक्ति में लगे लोगों को समस्या होती ।’ (पाटील को जो लगता है वह केंद्रीय मंत्रियों को नहीं लगा । अर्थात क्या यह समझें, कि पाटील उनसे अधिक जानते हैं ? – संपादक)
POK Protests : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पाकिस्तान का भाग नहीं है और यदि दमन बंद नहीं हुआ, तो हम भारत के साथ चले जाएंगे !
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आश्वासनों की पूर्ति में तेजी लाने के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल करेगा ‘सॉफ्टवेयर’ का निर्माण !