पुलिस द्वारा ५ प्रमुख संतों और २६ अन्य संतों को सुरक्षा प्रदान की गई !

हरिद्वार (उत्तराखंड) – एक अप्रैल से यहां आरंभ होने वाले कुंभ मेले के लिए सुरक्षा बढा दी गई है, कुछ संत असुरक्षित अनुभव करते हैं । अखिल भारतीय अखाडा परिषद के अध्यक्ष और महासचिव सहित पांच प्रमुख संतों को वाई-स्तर की सुरक्षा प्रदान की गई है, जबकि २६ अन्य संतों की सुरक्षा के लिए सरकारी खर्च पर सशस्त्र सुरक्षा रक्षक तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस, अर्धसैनिक और राष्ट्रीय सुरक्षा कमांडो तैनात किए गए हैं । इस पृष्ठभूमि में, १० से अधिक संतों ने सुरक्षा की मांग की है । वास्तव में, इन संतों के लिए गुप्तचर रिपोर्ट में कोई धमकी या खतरा नहीं बताया गया है ।

इस बारे में, कुंभ मेला के पुलिस महानिरीक्षक, संजय गुंज्याल ने कहा है कि, ‘फिलहाल सुरक्षा प्रदान करना संभव नहीं है । मेले के दौरान आवश्यकता पडने पर सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा ।’
POK Protests : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पाकिस्तान का भाग नहीं है और यदि दमन बंद नहीं हुआ, तो हम भारत के साथ चले जाएंगे !
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आश्वासनों की पूर्ति में तेजी लाने के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल करेगा ‘सॉफ्टवेयर’ का निर्माण !