हिंदुओं के अनेक देवता विज्ञान एवं कला के देवता हैं । यह केवल हिंदू धर्माभिमानियों की आस्था नहीं है, अपितु हिंदू धर्मशास्त्र में भी इसका उल्लेख है । इसलिए, हिंदुओं की अपेक्षा है कि इस प्रकार का निर्णय देते समय न्यायालय सर्वोच्च गुरु शंकराचार्य का अभिमत ध्यान में रखेगी !

चेन्नई: मद्रास उच्च न्यायालय ने ‘मुरुगा’ देवता का ‘तमिल भाषा के देवता’ के तौर पर नामकरण करने की मांग करनेवाली याचिका निरस्त कर दी है । न्यायालय ने आदेश में कहा कि, “संविधान की प्रस्तावना में देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप पर बल दिया गया है । ऐसी मांग को स्वीकार करने से इस महान राष्ट्र के संघराज्य एवं धर्मनिरपेक्षता की नींव को ही हानि पहुंचेगी । याचिकाकर्ता के पास यह मांग करने का उचित कारण हो सकता है ; परंतु ‘देवता मुरुगा तमिल भाषा के देवता हैं’ इस अनुरोध पर विचार नहीं किया जा सकता ।”
Cannot declare Lord Muruga a "Tamil God", it could damage federal, secular nature of this great Nation: Madras High Court
report by @meera_emmanuel#MadrasHighCourt
https://t.co/do4scbctck— Bar & Bench (@barandbench) February 10, 2021
न्यायालय ने आगे कहा कि, ‘तमिल भाषा के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में केवल देवता मुरुगा को चिन्हांकित करना उचित नहीं होगा । तमिल भाषा विभिन्न साहित्यिक व्यक्तियों के योगदान से समृद्ध हुई है । यह भाषा ईश्वर की प्रशंसा के रूप में विकसित की गई है । हिंदू धर्म में अनेक देवता हैं । एक देवता को तमिल भाषा के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में घोषित करने के प्रयास का अर्थ यह होगा कि देवता मुरुगा के अतिरिक्त अन्य देवताओं की तमिल भाषा में साहित्यिक लेखन के माध्यम से स्तुति नहीं की जा सकती है । इस प्रकरण को देखते हुए याचिका स्वीकार नहीं की जा रही है।’
POK Protests : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पाकिस्तान का भाग नहीं है और यदि दमन बंद नहीं हुआ, तो हम भारत के साथ चले जाएंगे !
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आश्वासनों की पूर्ति में तेजी लाने के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल करेगा ‘सॉफ्टवेयर’ का निर्माण !