
जोधपुर (राजस्थान) – दिल्ली पब्लिक स्कूल आर. के. पुरम् द्वारा आयोजित भाषा पर्व प्रतियोगिता १४ से १६ जनवरी की कालाधि में आयोजन किया गया था । इसमें सनातन की बालसाधिका कु. वेदिका मोदी (आयु १३ वर्ष, ८ वीं कक्षा)ने संस्कृत भाषा में कथाकथन प्रस्तृत किया, जिसे उसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ ।
इस प्रतियोगिता में पांच भाषाआें में कथाकथन, सुवचन, गीत गायन और चित्रकारी ये विभिन्न विभाग थे । यह अखिल भारतीय स्तर पर सभी सीबीएससी बोर्ड के विद्यालयों के बीच थी । इस प्रतियोगिता में लगभग ३०० नवोदित कलाकारों ने भाग लिया था । इस प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा की कु. वेदिका मोदी ने संस्कृत विभाग के संस्कृत कथाकथन में दिल्ली पब्लिक स्कूल पाल, जोधपुर का प्रतिनिधित्व किया था ।
दिल्ली में ऑनलाइन मकर संक्रांति प्रवचनदिल्ली – सनातन संस्था और हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा मकर सक्रांति के अवसर पर देहली में एक ऑनलाइन मकर संक्रांति प्रवचन का आयोजन किया गया । सनातन संस्था की दिल्ली की साधिका श्रीमती मोहिनी कुलकर्णी और श्रीमती राजरानी माहुर ने जिज्ञासुओं को मार्गदर्शन किया । श्रीमती कुलकर्णी ने मकर संक्रांति का महत्त्व,पर्वकाल में दान का महत्त्व,इस विषय में जानकारी दी । श्रीमती राजरानी माहुर ने पतंग महोत्सव,लोहडी कैसे मनाई जाती है,साथ में कोरोना काल में मकर संक्रांति कैसे मनाएं, इसकी जानकारी उपस्थितों को बताई । इस मार्गदर्शन का लाभ देहली और एन्सीआर के अनेक जिज्ञासुओं ने लिया। |
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आश्वासनों की पूर्ति में तेजी लाने के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल करेगा ‘सॉफ्टवेयर’ का निर्माण !
आलंदी (जिला पुणे) बसस्थानक में प्लैटफॉर्म के नाम के फलक गायब