
विधान परिषद में जो पॉर्न वीडियो देखते हैं, वे वास्तविक जीवन में क्या करते होंगे; यह विचार जनता तो करेगी ही ! यदि कांग्रेस में नैतिकता जैसी कोई चीज है, तो ऐसे विधायकों के विरुद्ध कारवाई करें अन्यथा यह समझना होगा कि सभी एक ही माला के मणि हैं !
बेंगलूरु (कर्नाटक) – कांग्रेस विधायक प्रकाश राठौड को राज्य विधान परिषद के सभागृह में काम-काज के दौरान, फोटोग्राफर द्वारा खींची गए छायाचित्रों में, अश्लील वीडियो (पॉर्न)देखते हुए पाया गया है । भाजपा के प्रवक्ताओं ने उम्मीद जताई है कि राठौड के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
१. इस बारे में स्पष्टीकरण देते हुए राठौड ने कहा,मैं इंटरनेट पर कुछ भी नहीं देख रहा था । मैं आमतौर पर सभागृह में मोबाइल फोन लेकर नहीं जाता हूं; किंतु, इस सत्र में मैं कुछ प्रश्न पूछना चाहता था, इसलिए मैं इसे लाया था । उस संदर्भ में, मैं सर्फिंग करने लगा । उस समय मैंने पाया कि उसमें संग्रहित करने के लिए मेमोरी उपलब्ध नहीं थी । इसलिए मैं जो वीडियो देख रहा था, उसे डिलीट करने लगा ।
२. वर्ष २०१२ में लक्ष्मण सवदी (वर्तमान उपमुख्यमंत्री) और २ अन्य विधायक, सदन सत्र के समय अश्लील वीडियो देख रहे थे । (३१.१.२०२१)
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आश्वासनों की पूर्ति में तेजी लाने के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल करेगा ‘सॉफ्टवेयर’ का निर्माण !
आलंदी (जिला पुणे) बसस्थानक में प्लैटफॉर्म के नाम के फलक गायब