
नई दिल्ली : संयुक्त राज्य अमेरिका, भारतीय बाजारों की गुणवत्ता में वृद्धि और निजी क्षेत्र में अधिक निवेश को प्राथमिकता देनेवाले बदलाव का स्वागत करता है । कोई भी शांतिपूर्ण विरोध लोकतंत्र की पहचान है । भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी शांतिपूर्ण विरोध का समर्थन किया है । अमेरिकी सरकार ने पहली बार भारत सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए कहा है कि, ‘बातचीत के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच मतभेदों को हल करना हमारी प्राथमिकता है ।’ यद्यपि, संयुक्त राज्य अमेरिका ने कृषि कानून का समर्थन किया है, किंतु यह कहा है कि, “किसानों को इंटरनेट की पहुंच होनी चाहिए ।” सरकार ने दिल्ली में विरोध स्थल पर इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया है । हरियाणा के ७ जिलों में इंटरनेट प्रतिबंधित है ।
संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा है कि, “किसानों को बिना किसी रुकावट के सूचना और इंटरनेट सेवाएं प्रदान की जानी चाहिए । यह उनकी स्वतंत्रता, साथ ही साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत एक मौलिक अधिकार है ।”
POK Protests : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पाकिस्तान का भाग नहीं है और यदि दमन बंद नहीं हुआ, तो हम भारत के साथ चले जाएंगे !
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आश्वासनों की पूर्ति में तेजी लाने के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल करेगा ‘सॉफ्टवेयर’ का निर्माण !