हिन्दू यह समझने के लिए इतने भोले भी नहीं कि कांग्रेस का यह श्रीराममंदिर-प्रेम केवल ढोंग है ! कांग्रेस को वास्तव में यदि श्रीराममंदिर के विषय में कुछ करना होता, तो पक्ष ने संपूर्ण देश में ऐसा अभियान चलाया होता !
भोपाल (मध्य प्रदेश) – श्रीराममंदिर के लिए विश्व हिन्दू परिषद द्वारा लोगों से सीधे अर्पण करने का अभियान चलाए जाने से यहां कांग्रेस ने नागरिकों से अर्पण एकत्र करने के लिए घर-घर जाना आरंभ किया है । भूतपूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने यहां की न्यू मार्केट में श्री हनुमान मंदिर में पूजा कर यह अभियान आरंभ किया । कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों से सीधे पैसे न लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट द्वारा दिए बैंक खाते में राशि जमा करने के लिए कह रहे हैं । उन्होंने यह भी आवाहन किया है कि ‘अन्य किसी को भी धनराशि न दें ।’
पी.सी. शर्मा ने कहा कि इससे पूर्व भी राममंदिर के लिए कुछ लोगों ने धन एकत्र किया; परंतु उसका हिसाब उन्होंने नहीं दिया; इसलिए हम भी पैसे जमा न करते हुए लोगों को बैंक में जमा करने के लिए कह रहे हैं । (१५.१.२०२१)
हिन्दू यह समझने के लिए इतने भोले भी नहीं कि कांग्रेस का यह श्रीराममंदिर-प्रेम केवल ढोंग है ! कांग्रेस को वास्तव में यदि श्रीराममंदिर के विषय में कुछ करना होता, तो पक्ष ने संपूर्ण देश में ऐसा अभियान चलाया होता !
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आश्वासनों की पूर्ति में तेजी लाने के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल करेगा ‘सॉफ्टवेयर’ का निर्माण !
आलंदी (जिला पुणे) बसस्थानक में प्लैटफॉर्म के नाम के फलक गायब